कमलनाथ सरकार को समर्थन जारी रखने पर पुनर्विचार किया जाएगा:मायावती

मायावती गुना-शिवपुरी से बसपा प्रत्याशी धाकड़ लोकेंद्र सिंह राजपूत के कांग्रेस में शामिल होने से नाराज हैं
सोमवार को लोकेंद्र कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो गए

बसपा अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस को चेतावती देते हुए कहा है कि अगर कांग्रेस ने अपने रवैये में सुधार नहीं किया तो बसपा मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार को समर्थन जारी रखने पर भी पुनर्विचार करेगी।मायावती ने ट्वीट करके कहा- “कांग्रेस सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने में भाजपा से कम नहीं है। मध्यप्रदेश की गुना लोकसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी को कांग्रेस ने डरा-धमकाकर जबरर्दस्ती बैठा दिया है। किन्तु बसपा अपने सिंबल पर ही लड़कर इसका जवाब देगी और अब कांग्रेस सरकार को समर्थन जारी रखने पर भी पुनर्विचार करेगी।”

दरअसल, गुना-शिवपुरी से बसपा प्रत्याशी धाकड़ लोकेंद्र सिंह राजपूत सोमवार को शिवपुरी में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो गए। नामांकन दाखिल करने के बाद बाद लोकेंद्र सिंह तीनों जिलों में जनसंपर्क कर रहे थे। अचानक से बसपा प्रत्याशी के कांग्रेस में आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
मायावती ने कहा- यूपी में कांग्रेसी नेताओं का यह प्रचार कि भाजपा भले ही जीत जाए किन्तु बसपा-सपा गठबंधन को नहीं जीतना चाहिए, यह कांग्रेस पार्टी के जातिवादी, संकीर्ण और दोगले चरित्र को दर्शाता है। लोगों का यह मानना सही है कि भाजपा को केवल हमारा गठबंधन ही हरा सकता है। लोग सावधान रहें

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!