सारे मोदी चोर, देश की जनता का पैसा लेकर भागे:राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए फिर कहा कि सारे मोदी चोर हैं। देश की गरीब जनता के करोड़ों रुपए लेकर विदेश भाग गए। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार के लोग इस मामले में मेरे खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। लेकिन मैं सिर्फ चौकीदार कहता हूं, जनता अपने आप चोर कहने लगती है। राहुल ने कहा कि चौकीदार ने करोड़ों रुपए 15 चोरों को दे दिया। 


राहुल मंगलवार को मध्यप्रदेश में टीकमगढ़ के जतारा में जनसभा करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा- “भाजपा ने चुनाव आयोग में मेरी शिकायत की है कि मुझे ‘चौकीदार’ शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। पिछले पांच सालों में चौकीदार ने जमकर गरीबों से पैसा खींचा। इस पैसे को अंबानी, माल्या और नीरव मोदी जैसे 15 चोरों को दे दिया।”

मोदी ने 5 लोगों का पांच लाख करोड़ का कर्जा माफ किया

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- “मोदी ने लोगों के खाते में 15 लाख डालने का वादा किया था। उन्होंने 15 लोगों का पांच लाख करोड़ का कर्जा माफ किया। लेकिन गरीबों के खाते में पैसे नही डाले। हम बुंदेलखंड के लोगों के खाते में 72 हजार रुपए डालेंगे। हम 25 करोड़ गरीबों को हर साल 72 हजार रुपए देंगे। ये पैसा घर की महिला के अकाउंट में आएगा।

अंबानी, नीरव-माल्या किसी को नहीं छोड़ेंगे
उन्होंने कहा- ”नोटबंदी के बाद विजय माल्या, नीरव मोदी और अंबानी जैसे अमीर लोग लाइन में नहीं लगे, बल्कि बुंदेखलंड के गरीब लोग अपने पैसे के लिए कतार में लगे रहे। मैं अंबानी, नीरव मोदी, माल्या किसी को भी नहीं छोडूंगा। हम न्याय योजना के जरिए देश की अर्थव्यवस्था को चालू करने का काम करेंगे। कांग्रेस की सरकार बनते ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुल जाएंगे और लोग अपने तरीके से जिंदगी जी सकेंगे।”

सुशील मोदी ने राहुल के खिलाफ किया केस

इससे पहले भी राहुल अपनी जनसभाओं में “सारे मोदी चोर हैं’ जैसे बयान दे चुके हैं। इस बयान को लेकर भाजपा नेता और बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राहुल के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है। इस मामले में पटना कोर्ट ने राहुल के खिलाफ समन भी पेश किया है। उन्हें 20 मई को अदालत में पेश होने कोे कहा गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!