कांग्रेस प्रत्याशी संघवी के नामांकन पत्र पर आपत्ति खारिज

जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी के नामांकन सहित कुल 10 आपत्ति दर्ज की गई थी। मंगलवार को जांच के बाद सभी आपत्तियां खारिज कर दी गई। सभी 23 प्रत्याशियों के नामांकन सहीं पाए गए है।
जानकारी के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी इंदौर के समक्ष भाजपा के सुरेश बंसल और वकील पंकज वाधवानी ने कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी पंकज संघवी के नामांकन पत्र पर आपत्ति पेश की थी। आपत्ति में कहा गया था कि संघवी द्वारा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों का पालन न करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी को छुपाया गया है अतः उनका नामांकन पर्चा निरस्त किया जाए।

कुल 10 आपत्तियां रिटर्निंग अधिकारी को प्राप्त हुई थी। जांच के पश्चात संघवी के नामांकन सहित अन्य प्रत्याशियों के नामांकन पर आई सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया गया। सभी 23 उम्मीदवारों के नामांकन सहीं पाए गए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जाटव ने बताया कि आगामी 2 मई को नाम वापस लिए जाने के पश्चात अंतिम सूची अनुसार प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। 

objection to nomination papers of Congress candidate Sanghvi rejected after the inspection

इंदौर संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं की संख्या 23 लाख से अधिक 
इंदौर जिले में 13 लाख 38 हजार 938 पुरुष मतदाता और 12 लाख 66 हजार 423 महिला मतदाता हैं। इंदौर जिले में 190 अन्य मतदाता हैं। इंदौर जिले में 26 लाख 5 हजार 551 मतदाता हैं। अंबेडकर नगर महू विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 56 हजार 75 मतदाता हैं। वहीं इंदौर संसदीय क्षेत्र में 12 लाख 7 हजार पुरुष मतदाता, 11 लाख 41 हजार महिला मतदाता और 180 अन्य मतदाता हैं। इंदौर संसदीय क्षेत्र में 23 लाख 49 हजार 476 मतदाता हैं।


पहली बार मतदान करेंगे 66 हजार युवा
18 से 19 आयू वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या 66 हजार 638 है जो इस लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिले में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 14 हजार 422 है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!