चुनाव आयोग की बैठक शुरू ,मोदी-शाह और राहुल के खिलाफ शिकायतों पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों को लेकर चुनाव आयोग आज अहम बैठक कर रहा है। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की अध्यक्षता में एक समिति लोकसभा चुनाव के दौरान दिए नेताओं के भाषणों की समीक्षा करेगी।

इससे पहले कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से 10 बार मोदी और शाह की शिकायत की थी। उनका दावा था कि चुनावी रैलियों में सेना का जिक्र कर भाजपा नेता आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि आयोग ने शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। रविवार को कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा था कि चुनाव आयोग में ज्यादातर देश के नाकाम लोग हैं, जो सिर्फ भाजपा की ज्यादतियों के मूकदर्शक बने हुए हैं।

मोदी-शाह के भाषणों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

इसी मामले में कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इसमें मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट मोदी-शाह समेत भाजपा नेताओं पर कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को निर्देश जारी करे। चुनाव आयोग की बैठक के चलते कोर्ट ने आज होने वाली सुनवाई टाल दी। 

मतदान के बाद मोदी के भाषण की भी शिकायत 
कांग्रेस का आरोप है कि मोदी ने आचार संहिता का उल्लंघन कर अहमदाबाद में मतदान के बाद राजनीतिक भाषण दिया था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि मेरे लिए गौरवपूर्ण पल है कि अपने गृह राज्य गुजरात में वोट दिया, जैसे कुंभ में स्नान कर आनंद मिलता है वैसे ही वोट डालकर आनंद मिलता है। ये सदी पहली बार वोट करने वालों की है। नए मतदाता 100 फीसदी मतदान करें। आतंकवाद का शस्त्र आईईडी है तो लोकतंत्र की ताकत वोटर आईडी है।

सख्ती के बाद आयोग ने 4 नेताओं पर कार्रवाई की थी
15 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रचार में नेताओं के विवादित बयानों पर चुनाव आयोग को फटकार लगाई थी। इसके बाद आयोग ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती पर 48 और 72 घंटे तक चुनाव प्रचार करने की रोक लगाई थी। इसके कुछ देर बाद ही भाजपा नेता मेनका गांधी और सपा नेता आजम खान पर भी 48 और 72 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी।

आयोग ने कहा था- कार्रवाई के मामले में शक्तिहीन हैं
सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने जब उत्तरप्रदेश में नेताओं द्वारा धार्मिक और विवादित बयान दिए जाने पर आयोग से कार्रवाई के बारे में पूछा तो आयोग ने कहा था कि हम ऐसे मामलों में सिर्फ नोटिस भेजकर जवाब मांग सकते हैं। इस पर नाराज बेंच ने कहा कि वास्तव में आप यह कहना चाह रहे हैं कि आप शक्तिहीन हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!