आरक्षक पुष्पराज मौत मामला: गृहमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई, क्या ठंडे बस्ते में जा रही जांच ?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जांजगीर चांपा के मृतक आरक्षक पुष्पराज सिंह संदिग्ध मौत मामले में जांच के आदेश दिए थे. गृहमंत्री के आदेश के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है. ताम्रध्वज साहू ने एसीएस को जांच के लिए आदेश दिए थे, लेकिन तफ्तीश धीमी हो गई है.

पुष्पराज मौत मामले में सुनवाई नहीं
मामला जांजगीर चांपा के मृतक आरक्षक पुष्पराज सिंह से जुड़ा हुआ है. दरसअल, इस मामले में गृहमंत्री ने गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू को जांच के आदेश दिए थे, लेकिन तीन दिन बाद भी मंत्री के निर्देशों का पालन नहीं हुआ है.
क्या ठंडे बस्ते में जा रही जांच ?
गृहमंत्री ने जांच को लेकर एसीएस से जानकारी ली. एसीएस सुब्रत साहू ने कहा कि आईजी लेवल पर जांच की जा रही है. अलग से होम विभाग से कोई जांच कमेठी गठित नहीं की गई है, तो वहीं बिलासपुर संभाग के IG रतन लाल डांगी ने कहा कि कोई टीम अलग से गठित नहीं की गई है. जांजगीर के मजिस्ट्रेड लेवल पर जांच की जा रही है, जिस जांच टीम का हवाला दिया जा रहा है, उसे कलेक्टर ने एसडीएम को जांच का जिम्मा चार दिन पहले दिया है.गौरतलब है कि जांजगीर चांपा में देशी शराब भट्ठी के पास संदिग्ध परिस्थिति में आरक्षक पुष्पराज सिंह की लाश मिली थी, मौत के पहले ही आरक्षक ने फेसबुक और अपने परिजनों को अपनी हत्या होने की आंशका जाहिर की थी. साथ ही कहा था कि मेरे साथ कुछ भी होता है, इसके लिए एसपी पारुल माथुर जिम्मेदार होगी।इस मामले में आरक्षक के परिजन और प्रदेश के कई संगठनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की थी. उसके बाद गृहमंत्री ने जांच के आदेश दिए थे, लेकिन आदेश के बाद जो तस्वीर सामने आ रही हैं. इससे नहीं लगता है कि कोई जांच को लेकर ठोस कदम उठाया गया है।

सम्बंधित खबरे

मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!