कोरोना का खौफ: 1 लाख इनामी समेत 4 नक्सलियों ने किया सरेंडर, तीन मिले पॉजिटिव

दंतेवाड़ा। पुलिस को एक बार फिर नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. एक इनामी समेत 4 नक्सलियों ने एसपी अभिषेक पल्लव के सामने सरेंडर किया है. जिसमें दो महिला नक्सली भी शामिल है. सभी का कोरोना टेस्ट कराए जाने के बाद 3 नक्सली कोरोना पॉजिटिव भी मिले हैं. एक वजह ये भी है कि कोरोना के डर के कारण नक्सली आत्मसमपर्ण कर रहे हैं।

आत्मसमपर्ण करने वाले नक्सलियों में 1 लाख इनामी सोन सिंह उर्फ शिवलाल मंडावी (तोड़मा-बोदली पंचायत सीएनएम अध्यक्ष), जराम कश्यप (मिलिशिया सदस्य), रैयमती मंडावी (सीएनएम सदस्य) और सुदरी कश्यप (सीएनएम सदस्य) शामिल है. ये सभी नक्सली अलग-अलग वारदातों में शामिल थे. इन्हें 10-10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया गया है। नक्सलियों ने बताया कि नक्सली संगठन में बहुत से लोग कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं. कोरोना के डर से भी संगठन छोड़कर नक्सली सरेंडर कर रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्र में भी यह महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है. समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर इन लोगों ने लोन वर्रटु अभियान के तहत घर वापसी की है। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि अब तक इस अभियान से प्रभावित होकर 94 इनामी नक्सली सहित 359 माओवादियों ने घर वापसी की है. यह बड़ी सफलता है. रानी बोदली पुलिस कैंप जनवरी 2020 में खोला गया था, उस वक्त ग्रामीण नक्सलियों की दवाब में कैंप का विरोध कर रहे थे. आज ग्रामीण खुश है. उनके गांव में विकास पहुंचा है. लाइट, पानी, आंगनबाड़ी केंद्र, पीडीएस दुकान सभी खोल दिए गए हैं।

सम्बंधित खबरे

कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

दो माह के मासूम बेटे ने अपने शहीद पिता को दी अंतिम विदाई, CM साय ने कहा – बस्तर फाइटर्स के आरक्षक सुदर्शन वेट्टी की शहादत को कभी नहीं भूलेगा छत्तीसगढ़

बीजापुर. नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर जवानों से भरी गाड़ी को उड़ाया था, जिसमें डीआरजी के 8 जवान और ड्राइवर शहीद हुए थे. डीआरजी के शहीद जवानों में सभी आदिवासी…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!