छत्तीसगढ़: सभी जिला अस्पतालों में शुरू होंगे पोस्ट कोविड ओपीडी, स्वास्थ्य विभाग ने कलेक्टर्स को जारी किए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी जिला अस्पतालों में पोस्ट कोविड ओपीडी शुरू किए जाएंगे. स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. विभाग ने पोस्ट कोविड ओपीडी में मेडिसिन, नेत्र, ईएनटी और अन्य विशेषज्ञों के साथ ही फिजियोथेरेपिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा है. जिला अस्पतालों में कोविड मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं जैसे अवसाद, बेचैनी, नींद में कमी से संबंधित परामर्श और इलाज के लिए भी सप्ताह में तीन दिन ओपीडी संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने कलेक्टरों को जारी परिपत्र में कहा है कि वर्तमान में ऐसा देखने में आया है कि कोविड-19 के मरीजों के इलाज के बाद डिस्चार्ज किए जाने के बाद कुछ मरीजों में सांस लेने में कठिनाई, थकान, कमजोरी जैसे लक्षण परिलक्षित हो रहे हैं। साथ ही विगत कुछ दिनों में उपचारित हो चुके कोरोना के मरीजों में म्युकरमाइकोसिस (Mucormycosis) के प्रकरण भी राज्य में बढ़े हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों के नियमित फॉलो-अप और इन लक्षणों के उपचार के लिए प्रत्येक जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड ओपीडी प्रारंभ किया जाना अति आवश्यक है। इन क्लिनिकों में मरीजों के उपचार के लिए विशेषज्ञों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य विभाग ने कलेक्टरों से कहा है कि वे इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने संबंधित को निर्देशित करें और की गई कार्रवाई की जानकारी विभाग को दें।

सम्बंधित खबरे

मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!