इंदौर में मिले 1153 नए कोरोना पाजिटिव, 1531 मरीजों हुए अस्पतालों से डिस्चार्ज

इंदौर।

इंदौर जिले में कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा 1200 के भीतर आ गया। मंगलवार को 1153 नए मरीज मिले, जबकि सात लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को 9456 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें से 8259 सैंपल निगेटिव पाए गए। इसी तरह 1531 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। अब तक जिले में 141600 लोग महामारी से संक्रमित हो चुके हैं और कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 1281 तक पहुंच गया है। फिलहाल 12426 मरीजों का इलाज हो रहा है।

व्यायाम कर खानी पड़ी कसम बेवजह बाहर नहीं घूमेंगे

कोरोना मरीजों की संख्या कम हो रही है। ऐसे में प्रशासन अब कोई खतरा उठाने को तैयार नहीं है। दो दिन से शहर में सख्ती बढ़ा दी है। अधिकारियों ने निर्देश दे रखे हैं कि बाजार में किसी भी तरह भीड़ इकट्ठी न हो। इन निर्देशों के बाद मंगलवार को खजराना थाना पुलिस ने फालतू घूम रहे लोगों को पकड़ा, तो वे कई प्रकार के बहाने बनाने लगे। टीआई दिनेश वर्मा ने ऐसे वाहन चालकों से प्रमाण मांगा तो वे एक-दूसरे के मुंह ताकने लगे। कई बाइक चालक तीन-तीन सवारी भी घूमते मिले। टीआइ ने पहले तो सबको इकट्ठा किया। फिर उनसे व्यायाम कराया और कसम भी खिलाई कि बेवजह कहीं भी बाहर नहीं घूमेंगे। टीआइ ने बताया युवाओं से व्यायाम इसलिए कराया ताकि सजा के साथ इम्यूनिटी भी बढ़े।

जिला कोर्ट में आक्सीजन कंसंट्रेटर की सुविधा शुरू

इंदौर अभिभाषक संघ द्वारा जिला कोर्ट में वकीलों और उनके स्वजन के लिए आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन की सुविधा शुरू की गई है। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला ने अभिभाषक संघ को पांच आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन भेंट कीं। इस मौके पर संघ की तदर्थ समिति के संयोजक कमल गुप्ता, सह संयोजक शैलेंद्र द्विवेदी, सदस्य प्रमोद व्यास, नंदकिशोर शर्मा, राकेश पाल, लोक अभियोजक विमल मिश्रा व अन्य अभिभाषक उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!