ऋषिकेश AIIMS में मिले ब्लैक फंगस के नौ संदिग्ध मामले

एम्स ऋषिकेश ने ब्लैक फंगस संक्रमण पर नीतिगत बदलाव करते हुए मंगलवार से इस बीमारी के पुष्ट मामलों के अतिरिक्त संदिग्ध मरीजों को भी अस्पताल में भर्ती करना शुरू कर दिया है ताकि उनका उपचार शुरू होने में देरी न हो।

एम्स ऋषिकेश के निदेशक रविकांत ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संस्थान में म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस के नौ संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया है । उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस संक्रमण के संदिग्ध मरीजों को भी भर्ती करने का निर्णय लिया गया है क्योंकि इस रोग के संक्रमण के इलाज में देरी प्राणघातक हो सकती है।

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस से मृत्यु का पहला मामला हाल में एम्स ऋषिकेश में सामने आया जब देहरादून से रेफर होकर वहां भर्ती हुए एक 36 वर्षीय युवक ने इस संक्रमण से दम तोड़ दिया था । ब्लैक फंगस संक्रमण की पुष्टि के बाद 19 मरीज अभी संस्थान में भर्ती हैं जबकि मंगलवार को भर्ती संदिग्ध मरीजों को मिलाकर इनकी संख्या 28 हो गयी है। प्रदेश भर में ब्लैक फंगस के 23 पुष्ट मामले दर्ज हुए हैं।

निदेशक रविकांत ने लोगों का सलाह दी है कि यदि किसी व्यक्ति की नाक बंद हो जाये या नाक ज्यादा बह रही हो या नाक पर काले धब्बे बन रहे हों या चेहरे की चमड़ी का रंग काला पड़ने लगे, आधे चेहरे पर सूजन व दर्द हो या आँखों की यकायक रौशनी कम हो जाए या धुंघला दिखने लगे, या दर्द के साथ आँखों में सूजन जैसे लक्षण दिखें तो बिना समय खोए मरीज को चिकित्सक के पास जाना चाहिए। 

ऋषिकेश एम्स परिसर के बाहर ब्लैक फंगस की दवाओं के लिए भटक रहे एक तीमारदार ने दावा किया कि कुछ दवाओं का टोटा है। वहीं एम्स परिसर ऋषिकेश स्थित अमृत फार्मेसी के प्रबंधक पवन बगियाल ने बताया कि ब्लैक फंगस के उपचार की वैकल्पिक दवा उपलब्ध हैं और शेष दवाएं भी जल्द आ जाएंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!