मुंबई के युवक ने हैक की टीकाकरण की साइट

इंदौर।

वैक्सीन के लिए आनलाइन स्लाट बुक करने वाली साइट मुंबई के एथिकल हैकर सत्यम गोयल ने हैक की है। साइट ओपन होने के पहले ही उसे टेलीग्राम व वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जानकारी मिल जाती है। यह दावा साइबर ला एक्सपर्ट और कानून के छात्र आयुष तिवारी ने किया है। उन्होंने आइजी हरिनारायणाचारी मिश्र को हैकर की पूरी जानकारी भी दी है। आइजी ने साइबर एक्सपर्ट को डाटा दे दिया है। आयुष के मुताबिक, वे पिछले दिनों विजय नगर स्थित जोन-सात पर गए थे।

यहां आठ युवक कोविन-ट्रैकर ग्रुप से जुड़े हुए थे जो पहले कोविड-19 के नाम से था। युवकों ने बताया कि इस ग्रुप से आम लोगों से पहले इस बात का पता चल जाता है कि वैक्सीन कब आने वाली है और कितने स्लाट्स खाली हैं। आयुष ने जानकारी जुटाई तो पता चला हैकर मुंबई का सत्यम गोयल है। उसने इंदौर, भोपाल, चंडीगढ़ सहित विभिन्न शहरों के ग्रुप बना रखे हैं। आइजी के मुताबिक आयुष द्वारा सौंपा डाटा साइबर एक्सपर्ट को दे दिया है।

कैसे मिलती है जानकारी

हैकर ने कोविन पोर्टल से वेब एपीआइ का उपयोग कर लिंक कर दिया है। इससे उसे पहले ही जानकारी मिल जाती है और स्लाट बुक कर लेता है। गौरतलब है कि टीकाकरण अधिकारी डा. प्रवीण जड़िया ने शनिवार को ही डीआइजी व कलेक्टर को साइट हैक होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!