कोरोना को भगाना है, जांच जरूर कराना है : गोविंद सिंह राजपूत

सागर। प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सोमवार को सागर जिले गांव-गांव जाकर अपने रथ पर सवार होकर गांव वालों में यह जागृति लाने की कोशिश की है, कि गांव का व्यक्ति मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे हैं किल कोरोना अभियान के जरिए कोरोना बीमारी की जांच आवश्यक रूप से कराएं जांच को छुपाए नहीं और कोरोना की दवाइयां जो कि हमारी आशा कार्यकर्ताओं द्वारा बांटी जा रही हैं उनका अवश्य रूप से सेवन करें। उन्होंने सभी गांव के प्रमुख लोगों से निवेदन किया के सभी लोग इस समय गांव में कोरोना महाबीमारी के प्रति लोगों को सचेत करें। अगर वह बीमार है तो उन्हें होम आइसोलेशन करें और अधिक बीमार हैं तो उन्हें राहतगढ़ कोविड केयर सेंटर लाने में मदद करें। राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि किल कोरोना अभियान के अंतर्गत घर-घर सर्वे टीम पहुँच रही है। सर्दी-जुखाम और बुखार से पीड़ित मरीज अपने इन लक्षणों को छुपाये नहीं बल्कि बतायें, ताकि उनका समुचित इलाज किया जा सके, जिससे दवाइयों की किट उन्हें उपलब्ध कराई जा सके। राजपूत ने कहा कि प्रदेश की जनता को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उन्हें वैक्सीनेशन का सुरक्षा चक्र प्रदान किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में 45 वर्ष के लोगों को ठीक लग रहा है। जबकि 18 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष तक आयु वर्ग के युवाओं को भी ठीक लगाया जा रहा है। राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक बताते हैं कि वैक्सीनेशन लगवाने के बाद कोरोना नहीं होगा, और यदि हुआ तो नुकसान नहीं पहुँचाएगा। उन्होंने कहा कि देश की दो कंपनियों को वैक्सीन आपूर्ति के लिए आदेश के साथ भारत सरकार के माध्यम से विदेशी कंपनियों से आपूर्ति के प्रयास किये जा रहे हैं।

सम्बंधित खबरे

MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!