उज्जैन: “प्रभु” से शिकायत करने से पहुंची नूरीखान को पुलिस ने किया गिरफ्त्तार

उज्जैन। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान को एक बार फिर आज उस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जब वह स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी को फूल देने के लिए बृहस्पति भवन गई थी। इस पर नूरी खान ने सवाल उठाया कि एक ओर आम जनता वैक्सीन के लिए इधर उधर भटक रही है। वहीं सांसद के निजी कार्यालय को ही वैक्सीनेशन सेंटर बना दिया गया है, वहीं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अधिकारी सीएमएचओ निजी क्लीनिक चला रहे हैं। वही कोरोना वॉरियर्स को अब तक सहायता नहीं मिल पाई है। नूरी खान ने बताया कि इन्हीं बातों से अवगत कराने के लिए बृहस्पति भवन गई थी किंतु पुलिस द्वारा धारा 144 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया जो कि उचित नहीं है। गौरतलब है कि सोमवार को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी का दौरा हुआ। मंत्री कोरोना समीक्षा बैठक हेतु जिले के आलाधिकारियों के साथ चर्चा करने कोठी रोड स्थित बृहस्पति भवन पहुंचे थे। जहां कुछ देर बाद ही प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान हाथ मे फूल और ज्ञापन लिए पहुंची। जिन्हें पुलिस वालों ने रोका। नूरी खान मंत्री से मिलने की जिद पर अड़ गई। इसी को लेकर नूरी खान की सीएसपी से तीखी बहस हो गई। नूरी जब नहीं मानी तो धारा 144 का हवाला देकर उन्हें पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान लगातार कोविड मरीजों की लड़ाई के लिए मुद्दों पर प्रशासन से लोहा ले रही है। पहले भी माधव नगर अस्पताल में मरीजों को बेड न मिलने का मुद्दा हो या ऑक्सीजन की कमी का या फिर कोरोना वारियर को अस्पताल पहुंचाने में खुद ही एंबुलेंस चलाते हुए जाने का। सभी जगह नूरी खान सरकार को आड़े हाथों ले रही है।

नूरी खान ने उठाए सवाल…

नूरी खान ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मीडिया से कहा कि मैं फूल देने गई थी लेकिन प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया। नूरी खान ने कहा कि उज्जैन में एक कोरोना योद्धा की मौत हो जाती है। उसे अब तक मुआवजा नहीं दिया गया। आम जनता वैक्सीन को भटक रही है और सांसद के निजी कार्यलाय में वैक्सीनेशन हो रहा है। जिले के स्वास्थ्य महकमे के प्रमुख अधिकारी सीएमएचओ निजी क्लिनिक चला रहे है। ड्यूटी के दौरान आम जनता की बात करू तो उन्हें कोरोना से जंग हारने पर परिजन को 4 लाख मिलना चाहिए। मेरी 144 के उल्लंघन में गिरफ्तारी की जा रही है।

सम्बंधित खबरे

महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!