घर में छिपाकर रखी थी सागौन, वन अमले ने पकड़ा

बालाघाट ।

वन परिक्षेत्र पश्चिम लांजी सामान्य के वन अमले ने सोमवार को ग्राम बोर्डी में एक व्यक्ति के घर में दबिश देकर अवैध रूप से रखे 34 नग सागौन की चिरान व तीन नग लट्ठे 0.424 घन मीटर जब्त करने की कार्रवाई की गई। इस मामले में आरोपित पूरनदास पिता महादास लोधी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 एवं काष्ठ चिरान अधिनियम विनियम 1984 की धाराओं के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 16139/11 का अपराध दर्ज किया गया। बताया गया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बोर्डी में एक व्यक्ति के घर में अवैध रूप से इमारती लकड़ी की चिरान रखी हुई है। जिसके चलते वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मौके पर सर्च वारंट जारी किया गया। जहां पर अवैध रूप से सागौन की चिरान व सागौन के लट्ठों के साथ एक लकड़ी काटने का आरा पाया गया।

डिपो में लाए गए सागौन के चिरान व लट्ठे : वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि ग्राम बोर्डी से जब्त की हुई 34 नग चिरान व तीन नग सागौन के लट्ठे पिकअप के भरकर लांजी के डिपो लाए गए। जब्त की गई चिरान की बाजार में लगभग 25 हजार रुपये कीमत बताई जा रही है। इस कार्रवाई में उप वनक्षेत्रपाल दिलीप डोंगरे, वनपाल सुखचंद्र भलावी, वनपाल रविंद्र सोनवानी, वनपाल करीम खान, वनपाल योगराज पटले, वनरक्षक मयूर सडेल, विशाल आसटकर, मनोज मरकाम, बुद्ध वर्धन, कन्हैयालाल गायकवाड़, अजय, अमरनाथ नंदा के साथ वन समिति के सुरक्षा श्रमिक उपस्थित रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!