समर्थन मूल्य पर खरीदा 50 लाख क्विंटल गेहूं खुले में, तूफान के आने से मची खलबली

इंदौर ।

मध्य प्रदेश में इस समय न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की सरकारी खरीदी चल रही है। पूरे प्रदेश में खरीदी केंद्रों पर करीब 50 लाख क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा है और इसी बीच चक्रवाती तूफान ताउते आ धमका है। मौसम विभाग की चेतावनी है कि यह तूफान 16 मई की रात से लेकर 17 और 18 मई तक मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तूफानी बारिश लेकर आएगा। इसके बाद से राज्य शासन के जिम्मेदार विभागों ने खरीदी रोक दी है और पूरा ध्यान खुले में रखे गेहूं को सुरक्षित तरीके से गोदामों तक पहुंचाने में लगा दिया है।

बताया जाता है कि प्रदेश में जबलपुर, सतना, छिंदवाड़ा, सागर, हरदा, होशंगाबाद, विदिशा, देवास, धार, इंदौर, उज्जैन, रायसेन आदि जिलों में कुल मिलाकर करीब 5 लाख टन गेहूं खुले में रखा है। बारदान की कमी और परिवहन की देरी के कारण कई खरीदी केंद्रों पर कुछ गेहूं खुले में रखना पड़ा। समय पर पूरा गेहूं नहीं उठ पाया और अब अचानक तूफान आ गया है। गेहूं की सरकारी खरीदी के नोडल विभाग खाद्य व नागरिक आपूर्ति, मध्य प्रदेश सहकारी विपणन संघ और सहकारिता विभाग खुले में रखे गेहूं को उठाने में पूरा जोर लगा रहे हैं, लेकिन इसमें सबसे बड़ी समस्या ट्रकों और हम्मालों की आ रही है।

ट्रक मिल भी रहे हैं तो गेहूं भरने के लिए हम्माल कम पड़ रहे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी है कि ताउते का असर रीवा, सतना, सीधी, मंडला, जबलपुर, डिंडौरी, बालाघाट आदि इलाकों के अलावा भोपाल के आसपास के जिलों में ज्यादा असर रहेगा। मालवा और निमाड़ में भी इसका कुछ असर रहने की आशंका है। बताया जाता है कि इंदौर जिले में इस समय 37 खरीदी केंद्रों पर 1 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं खुले में रखा है। मार्कफेड इस गेहूं का परिवहन करवाकर इसे गोदामों में रखवा रहा है, लेकिन तूफान आने तक कितना गेहूं उठ पाता है, कहना मुश्किल है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी बेमौसम बारिश से करीब 25 हजार क्विंटल गेहूं खराब हो गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!