इंदौर:एसपी की फर्जी आईडी बनाकर लोगों से मांगने लगे पैसा

इंदौर: साइबर अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हो गए है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, अब ये एसपी के नाम से ही फर्जी आईडी बनाकर लोगों से पैसे मांगने लगे हैं। इन अपराधियों का शिकार इंदौर के एसपी महेश चंद्र जैन भी हुए हैं। साइबर अपराधियों ने एसपी महेश चंद्र जैन के नाम से फेसबुक पर फेक आईडी बनाई। इस आईडी में उनके फेसबुक फ्रेंड्स को जोड़ा और फिर उनसे पैसे की डिमांड करने लगे।अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि, इन अपराधियों के जाल में कोई फंसा या नहीं। हालांकि, जब कुछ लोगों ने इस बात की जानकारी एसपी साहब को दी, तब उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट डालकर लोगों को इस फ्रॉड से सतर्क रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आजकल फर्जी आईडी बनाकर पैसे मांगना आम हो गया है, अगर आप से कोई मेरे नाम से पैसा मांगे तो उसे ऑनलाइन ट्रांसफर न करें।

मामला सामने आने के बाद एसपी महेश चंद्र जैन ने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच में की है। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गौरतलब है कि, इंटरनेट के इस दौर में साइबर क्राइम भी तेजी से बढ़ रहे है। लॉकडाउन में जब लोग अपने घरों में हैं, तो इंटरनेट का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। ऐसे में साइबर अपराधी भी काफी सक्रिय हो गए हैं और यूजर्स को शिकार बनाने के नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं।

सम्बंधित खबरे

इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!