नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में डॉक्टर और दलाल गिरफ्तार

इंदौर।

नकली रेमडेसिविर इंजेक्शऩ मामले में पुलिस ने डॉक्टर सरवर खान पुत्र मुसा खान निवासी सुभाष मार्ग सांवेर और प्रशांत पुत्र श्रीराम पाराशर निवासी भीम वार्ड बीना को गिरफ्तार किया है। आरोपित सूरत में गिरफ्तार हुए दलाल सुनील मिश्रा और दवा व्यवसायी गोविंद गुप्ता के संपर्क में थे और नकली इंजेक्शन बिकवाते थे।

एसपी (पूर्वी) आशुतोष बागरी के मुताबिक पुलिस को सुनील मिश्रा से मिली जानकारी से आधार पर सुराग लगा था कि बीना निवासी प्रशांत पाराशर भी नकली इंजेक्शन की खरीद फरोख्त में लिप्त है। आरोपित भोपाल में रहता था और सब इंस्पेक्टर (एसआइ) की तैयारी कर रहा था। बुधवार रात टीम ने दबिश देकर भोपाल से पकड़ लिया। इसी तरह सांवेर निवासी सरवर खान के बारे में गोविंद गुप्ता ने जानकारी दी थी। उसने बताया कि करीब 40 इंजेक्शन सरवर को दिए थे। पुलिस दोनों आरोपितों को कोर्ट पेश कर रिमांड पर ले रही है।

दवा व्यवसायी औऱ सेल्समैन से पूछताछ

पुलिस दवा बाजार से गिरफ्तार दवा व्यवसायी गौरव केसरवानी और गोविंद गुप्ता सहित सेल्समैन सुनील लोधी,चिकू शर्मा और आशीष ठाकुर को रिमांड पर लेकर पूछताछ में जुटी है। टीआइ तहजीब काजी के मुताबिक आरोपितों ने सुनील मिश्रा से करीब 200 इंजेक्शन लेकर विभिन्न जगहों पर बेचे है।

पीड़ितों के बयान ले रही पुलिस

टीआइ तहजीब काजी के मुताबिक पुलिस अभी तक 50 इंजेक्शन बरामद कर चुकी है। पुलिस उन लोगों को भी कॉल कर थाना बुला रही है जिन्होंने आरोपितों से इंजेक्शन खरीदे थे। हालांकि अभी तक ज्यादातर ने कहा कि उन्होंने महंगे दामों पर इंजेक्शऩ खरीदे और परिजनों को लगवा दिए।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!