1 जून तक महाराष्ट्र में बढ़ा लॉकडाउन, एंट्री के लिए RTPCR रिपोर्ट लाना जरूरी

मुंबई ।

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 1 जून तक लॉकडाउन को फिर बढ़ा दिया है। साथ ही सरकार ने साफ कहा है कि दूसरे राज्यों से महाराष्ट्र में आने वालों को RTPCR का निगेटिव रिपोर्ट साथ जरूर लाना होगा। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने के लिए लगाई लॉकडाउन जैसी सख्तियां गुरुवार को 1 जून तक बढ़ा दी है। राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि राज्य में लागू पाबंदियां 1 जून सुबह 7 बजे तक लागू रहेगी। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि प्रदेश में आने वाले व्यक्ति को संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली ‘आरटी-पीसीआर’ रिपोर्ट दिखानी होगी, जो राज्य में आने से 48 घंटे पहले जारी की गई हो।

महाराष्ट्र में 5 अप्रैल से लागू हैं लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों 5 अप्रैल को लागू की गई थी। इन पाबंदियों को 15 अप्रैल को फिर सख्ती से लागू कर दिया गया था। और CRPC की धारा-144 के तहत 5 या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगा दी गई थी।

महाराष्ट्र में कोरोना वैक्सीन की भी कमी

इस महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने बताया कि राज्य में कोरोना वैक्सीन की काफी कमी है। वैक्सीन की कमी के कारण 12 लाख लोग अपनी दूसरी खुराक का इंतजार कर रहे हैं। हम वैक्सीन नहीं प्राप्त हो रही है। BMC ने 1 करोड़ वैक्सीन के लिए आशय पत्र जारी किया। नवाब मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार को बड़े पैमाने पर ऑक्सीजन संयंत्र लगाने के लिए सब्सिडी की घोषणा करनी चाहिए। महाराष्ट्र के उद्योग विभाग ने उन कंपनियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक नीति बनाई है जो महाराष्ट्र में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करेंगी।

देश में नए केस में कमी

बीते 24 घंटों में कोरोना के कुल 3,62, 727 केस सामने आए हैं, साथ ही मरने वालों की संख्या 4,120 हो गई है। इस समय देश में कोरोना के कुल मामले 2 करोड़ 37 लाख से ज्यादा हैं, जबकि 1 करोड़ 97 लाख से अधिक लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके अलावा देश में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या 3 लाख 71 हजार 525 है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!