कोरोना काल में रक्‍तकोष खाली, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दान किया 15 यूनिट रक्त

जबलपुर।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल महानगर द्वारा टीकाकरण और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कई लोगों ने रक्तदान में हिस्सा लिया। ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण की वजह से ब्लड बैंक में रक्त की खासी कमी हो गई है। एक साल से रक्तदान कम ही हो रहा है लेकिन जरूरत निरंतर बनी हुई है। अभी 18 साल से ज्याद उम्र वालों को टीकाकरण होना है ऐसे में टीकाकरण के पश्चात कई दिन तक युवा रक्तदान नहीं कर पाएंगे। ऐसे में रक्त की समस्या विकराल हो सकती है। इसका समाधान करने के लिए वृहद स्तर पर समाजसेवी संस्था और अन्य संगठन रक्तदान की मुहिम चला रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पीड़ित और जरूरतमंदों के लिए रक्त दे सके।

स्वर्गीय राजू राय की स्मृति में किया आयोजित: विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह प्रचार प्रसार प्रमुख विजय यादव ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मां नर्मदा जिला द्वारा स्वर्गीय राजू राय की स्मृति में आयोजित किया गया। इस दौरान निश्शुल्क कोविड-19 टीकाकरण एवं जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान शिविर सदर स्थिति जे के सेलिब्रेशन में किया गया।

कार्यकर्ताओं ने 15 यूनिट रक्तदान किया: शिविर में लोगों का 315 रजिस्ट्रेशन हुआ एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 15 यूनिट रक्तदान किया। पदाधिकारियों ने रक्तदान में हिस्सा लेने वाले युवाओं से आव्हान किया कि वे इस दौर में अन्य युवाओं को भी समाज और मानवता के लिए इस महादान को करने के लिए प्रेरित करे। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह , डॉक्टर वाणी आहलूवालिया , संजय तिवारी, यतींद्र उपाध्याय, रुपेश नायडू, विशाल नामदेव, सचिन शिवहरे, अविनाश महावर, राजेश पटेल, विकल खटीक, गुरविंदर सिंह गुजराल, राहुल बर्मन, प्रशांत, प्रदीप महावर सहित सभी प्रखंडों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!