राजनाथ सिंह बोले-सरकारें कोरोना से निपटने के लिए जुटीं, कोई कमी लगे तो सुझाव दें..

लखनऊ:केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोरोना वायरस से निपटने के मामले में विपक्ष की लगातार आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि सभी राज्य सरकारें और केंद्र सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए जितना हो सकता है कर रही हैं और यदि कोई चूक रह जाती है तो आलोचना करने की बजाए सुझाव दिए जाने चाहिए। राजनाथ सिंह मंगलवार को लखनऊ के कानपुर रोड स्थित ‘हज हाऊस’ में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा बनाए गए 255 बिस्तरों वाले कोविड अस्पताल की शुरुआत करने आए थे। इससे पहले रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 5 मई को राजधानी के अवध शिल्पग्राम में 450 से अधिक बिस्तर वाले अटल बिहारी वाजपेयी कोविड अस्पताल की शुरुआत की थी।

रक्षा मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड के मामलों से निपटने में जितनी तत्परता दिखाई है उसकी जितनी भी सराहना की जाए, कम है। खामियां किसी से भी हो सकती हैं, जो काम करेगा उसी से कहीं कोई चूक भी हो सकती है, लेकिन मैं समझता हूं कि आलोचना का समय नहीं है। यदि कहीं पर किसी को कोई कमी दिखाई देती है और यदि वह अपना सुझाव देता है तो प्रदेश सरकार स्वागत करेगी।

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आपदा को चुनौती के रूप में स्वीकार किया है और इस चुनौती से निपटने के लिए जो भी प्रयास हो सकते हैं, सरकार कर रही है। रक्षा मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश सरकार के कामकाज की सराहना विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी की है। बता दें कि WHO ने सोमवार को ट्वीट किया कि भारत की सबसे घनी आबादी वाले राज्‍य उत्तर प्रदेश में राज्‍य सरकार ग्रामीण इलाकों में covid-19 के मामलों का पता घर-घर जाकर लगा रही है और त्‍वरित पृथक-वास, रोग प्रबंधन और संपर्कों का पता कर इसका प्रसार रोक रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!