नकली रेमडेसिविर से मौतों के बाद मध्य प्रदेश में हड़कंप

इंदौर।

नमक-ग्लूकोज से बने नकली रेमडेसिविर से हुई मौतों के बाद प्रदेश भर हड़कंप मच गया है। सरकार ने एसटीएफ एडीजी विपिन माहेश्वरी को जांच की निगरानी का जिम्मा सौंपा है। मंगलवार दोपहर एडीजी को सरकार ने इंदौर भेज दिया। उन्होंने जब्ती अफसरों से चर्चा की और गिरफ्तार आरोपितों के बयानों की मॉनिटरिंग की। एडीजी ने पूरे केस की बारीकी से समीक्षा की और कहा कि यह केस महत्वपूर्ण है जिसके तार दवा माफिया,अस्पताल संचालकों और दलालों से जुड़े हैं।

पुलिस ने तेज की छानबीन,लगातार मारे छापे

बेचने वाले तीन दलालों को विजयनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने दवा बाजार के दवा कारोबारियों का नाम कबूला है। उनकी निशानदेही पर पुलिस दवा बाजार सहित अन्य ठिकानों पर छापे मार रही है। अभी तक की पूछताछ में 1200 से ज्यादा नकली इंजेक्शऩ की खरीद फरोख्त सामने आ चुकी है।

विजयनगर थाना पुलिस के मुताबिक शुरुआज अजहर अहमद,जुबैर खान,मोहम्मद साजिद,निर्मल साकल्य,दिनेश चौधरी और धीरज साजनानी की गिरफ्तारी से हुई है। पुलिस ने इनसे मिले सुराग के आधार पर सोमवार रात देवास से चीकू शर्मा,आशीष ठाकुरऔर सुनील लोधी को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपितों ने दवा बाजार के दवा कारोबारियों का नाम कबूला। मंगलवार दोपहर टीम दवा बाजार पहुंची और दो कारोबारियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में बता चला आरोपित सैकड़ों नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बाजार में खपा चुके हैं।

गुजरात से दवा माफिया और दलाल से जुड़े तार

पुलिस के मुताबिक आरोपितों के तार गुजरात से दवा माफिया पुनित शाह,कौशल वोला और दलाल सुनील मिश्रा गिरोह से जुड़े है। तीनों आरोपित गुजरात की सूरत पुलिस के कब्जे में है। आरोपित सुनील मिश्रा के माध्यम से ही सस्ते दामों पर नकील इंजेक्शन खरीद कर शहर के विभिन्न अस्पतालों में सप्लाई करते थे। पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपित सुनील,पुनित और कौशल को रिमांड पर इंदौर लाया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!