ऑक्सीजन की आपूर्ति सामान्य होने की ओर, 20 दिन में 4511 टन की बढ़ोतरी

देश में लगातार बढ़ते कोरोना केस के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। अब ऑक्सीजन की आपूर्ति सामान्य होने लगी है। बीस दिन में मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति में 4511 टन की बढ़ोतरी हुई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 15 अप्रैल को विभिन्न हॉस्पिटलों में 4783 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। जबकि 5 मई को 9294 टन के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं 7 मई को 8415 टन और आठ मई को 8900 टन ऑक्सीजन की सप्लाई हुई है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले एक माह में मेडिकल ऑक्सीजन के उत्पादन में हर दिन एक हजार टन से अधिक की वृद्धि हुई। 21 अप्रैल का उत्पादन जहां 8419 टन था, जो छह मई को बढ़कर 9446 टन हो गया। बता दें ऑक्सीजन उपलब्धता को बढ़ाने के लिए सरकार ने बीते महीने टेंडर निकाला था। इनमें 5800 टन मेडिकल ऑक्सीजन के आयात के लिए ऑर्डर दिया गया है। वहीं कई पीएसयू ऑक्सीजन प्रोडक्शन की क्षमता बढ़ा रही है। जिसके रिजल्ट जल्द दिखाई देंगे।

वहीं पीएम केयर फंड से एक लाख ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स लगाने की इजाजत केंद्र सरकार ने दे दी है। इनमें 9800 यूनिट के लिए ऑर्डर को अंतिम रूप दिया गया है। 15 मई को 4800 यूनिट और 27 मई को पांच हजार यूनिट की डिलीवरी की जाएगी। 1051 पीएसएस ऑक्सीजन प्लांट लागने का काम अगले तीन माह में शुरू हो जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!