पेट्रोल और डीजल के नए रेट हो गए जारी

नई दिल्‍ली ।

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सोमवार को फिर चढ़ गईं। सोमवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 91.53 रुपये प्रति लीटर पर चला गया और डीजल 82.06 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इससे पहले शनिवार और रविवार को तेल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ था।

दो दिन शांत रहे रेट

लेकिन शुक्रवार को इन दोनों ईंधनों की कीमतों में 28 पैसे और 31 पैसे प्रति लीटर की तेजी दर्ज की गई थी। हालांकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने चुनावों के कारण बीते 18 दिन से कीमतों में बढ़ोतरी को रोक रखा था। उसके बाद 4 दिन लगातार तेल के दाम बढ़े। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को क्रमश 15 पैसे और 18 पैसे प्रति लीटर, बुधवार को क्रमश: 19 पैसे और 21 पैसे प्रति लीटर और गुरुवार को क्रमश 25 और 30 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी।

चुनाव बाद बढ़े रेट

पहले ही यह जानकारी आई थी कि OMC चुनावों के बाद खुदरा मूल्य में बढ़ोतरी करना शुरू कर सकते हैं क्योंकि वे उच्च वैश्विक क्रूड और उत्पाद की कीमतों के बावजूद 2 से 3 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठा रहे थे। तेल कंपनियों ने इस महीने पहले ही ATF की कीमतों में 6.7 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी थी।

67 रुपए बैरल है तेल

पिछले पखवाड़े में वैश्विक तेल की कीमतें 66 से 67 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से ज्‍यादा हो गई हैं, जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतिम बार संशोधन किया गया था। क्रूड की कीमतें अब 69 डॉलर प्रति बैरल के आसपास उछल गई हैं।

तेल मार्केटिंग कंपनियों पर बोझ

इससे पहले, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2021 में इजाफा हुआ था, इस साल अब तक दोनों फ्यूल में 7.46 रुपये और 7.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। लगभग 69 डॉलर प्रति बैरल के वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के साथ, अगर कोई और मजबूती होती है, तो OMC को ईंधन की कीमतों में फिर से सुधार हो सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!