कोरोना कर्फ्यू में डाग को घुमा रहा था रिटायर डीएसपी का बेटा, पुलिस ले गई थाने

इंदौर ।

कोरोना कर्फ्यू के दौरान रिटायर डीएसपी प्रकाश मिड्डा के बेटे निकेत को डाग के साथ टहलना भारी पड़ गया। पलासिया थाने के थानेदार अंतरसिंह ने उसे पकड़ लिया और जेल वाहन में बैठा कर डाग सहित थाने ले गए। उसके खिलाफ केस दर्ज किया और करीब एक घंटे बाद जमानत पर रिहा कर दिया। वाकया मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मनोरमागंज का है। पलासिया थाना पुलिस का एक दल क्षेत्र मनोरमागंज क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान गीता भवन मंदिर के पीछे (कैलाश पार्क) के पास निकेत मिड्डा डाग जूजू को घुमाते हुए मिल गए। एसआइ अंतरसिंह ने उन्हें समझाया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाहर टहलना मना है। निकेत बहस करने लगा और पुलिस वालों से कहा वह रिटायर डीएसपी का बेटा है। डाग का घुमाने के लिए बाहर निकलना पड़ेगा। इस पर पुलिसवालों ने उसे डाग सहित पकड़ लिया और जेल वाहन (सिटी बस) में बैठा कर थाने ले गए।

एसआइ के मुताबिक उसे समझाइश दी गई थी कि डाग को घर छोड़ दें। लेकिन वह अड़ गया और कहा मैं डाग को साथ ही लेकर जाउंगा। थाने में उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और करीब 1 घंटे बाद जमानत पर रिहा कर दिया। निकेत के मुताबिक वह प्रॉपर्टी संबंधित काम करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ द्वेषता पूर्ण कार्रवाई की है। मैं कानून का पालन करता हूं। मास्क लगा कर घूम रहा था। डाग को घुमाना जरुरी था इसलिए बाहर निकला था।

उधर पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई का पशुप्रेमी विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस डाग को घर छोड़कर नियम का उल्लंघन करने पर उसके मालिक को ही अस्थायी जेल ले जा सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!