‘शर्तों’ का टीका… दो दिन में सिर्फ 200 को लगेंगे डोज, रजिस्ट्रेशन जरूरी

इंदौर।

अठारह वर्ष से ऊपर वालों के लिए वैक्सीन का इंतजार खत्म हो गया है। आज से इस आयुवर्ग का टीकाकरण शुरू हो रहा है। वैक्सीन कम मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने अभी सिर्फ दो दिन के लिए शिविर का शेड्यूल बनाया है, जो नगर निगम परिसर में लगाया जाएगा। 5 और 6 मई को सिर्फ 100-100 लोगों को वैक्सीन लगेगी। अधिकारियों के मुताबिक रजिस्ट्रेशन करवा चुके लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक selfregistration.cowin.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करने वाले लोगों को मौका दिया जाएगा। वैक्सीन की उपलब्धता अनुसार केंद्र बढ़ाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग सके।

टीकाकरण प्रभारी डा. प्रवीण जड़िया का कहना है कि 5 और 6 मई को सिर्फ नगर निगम में टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा। रजिस्ट्रेशन करवा चुके 100 लोगों को टीका लगाएंगे। उन्होंने बताया कि शासन को 5 से 15 मई तक टीकाकरण के लिए 20 हजार वैक्सीन मिली है, जो 18 से 44 वर्षीय लोगों को लगानी है। हालांकि 45 से ऊपर वाले लोगों के लिए वैक्सीन का अतिरिक्त स्टाक आया है।

18 + को आज से वैक्सीन, कुछ ही देर में भरे स्लाट

18 वर्ष से ज्यादा उम्र के व्यक्ति वैक्सीन लगवाने के लिए आनलाइन स्लाट शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को स्लाट बुकिंग शुरू हुई और आधे घंटे में ही स्लाट फुल हो गया। बुधवार और गुरुवार को 100-100 व्यक्तियों के स्लाट बुक किए गए। कुछ दिन में और भी केंद्रों के नाम आनलाइन दिखाई देंगे।

  • 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए 8 और 10 मई को 30 सत्रों में टीकें लगेंगे।
  • 3 हजार टीके लगाए जाएंगे दोनों दिन
  • 12 13 और 15 मई को सत्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी और 4400 लोगों को टीकें लगाएंगे।

इन बातों का ध्यान रखे

  • टीकाकरण के समय आच्चरकार्ड या मान्य पहचान पत्र जरूर साथ रखें।
  • 2003 के पूर्व जन्मे शहरवासी ही वैक्सीन के पात्र होंगे।
  • बगैर रजिस्ट्रेशन के केंद्रों पर जाकर भीड़ न लगाएं।
  • यदि आपको कोरोना होकर एक माह बीत चुका है, तभी वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करें।

अगला चरण…

  • 8 और 10 मई को 30 केंद्रों पर व्यवस्था की गई है, जिसमें तीन हजार लोगों को वैक्सीन लगेगी।
  • 12, 13 और 15 मई को 44 केंद्रों पर शिविर लगेंगे।

|- 15 मई तक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर चुके लोगों को प्राथमिकता।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!