इंदौर:देपालपुर में बेवजह घूमने वाले पर तहसीलदार ने मारी लात,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

तहसीलदार बजरंग बहादुर का लात मारने वाला वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

इंदौर। जिले के देपालपुर में कोरोना कर्फ्यू में बेवजह नगर में घूम रहे लोगों को देपालपुर तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह ने सभी को हैरान करने वाली सजा दी। जहा तहसीलदार ने ढोलक की थाप पर सभी को मेंढ़क की तरह सड़क पर कूदते हुए चलने को कहा, इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं हुआ। उधर जब एक युवक मेंढक की तरह नही कूद पाया तो देपालपुर के तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह ने उसे लात मारी। उनके इस कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे गलत बता रहे हैं। बताना चाहेंगे कि कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के चलते इंदौर जिले में जिलाधीश मनीष सिंह द्वारा कर्फ्यू लगाया गया है। ऐसे में इंदौर शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में और नगर पंचायत क्षेत्रों में भी लोगो से कर्फ्यू का पालन करवाया जा रहा है , जो लोग बेवजह घूमते हुए पाए जा रहे हैं उन्हें विभिन्न तरह से दंडित किया जा रहा है। इसी क्रम में बीते दिन देपालपुर में कई लोगों को बेवजह घूमते हुए पकड़ा गया जहां ढोल वाले को बुलवाया गया। एक तरफ ढोल वाला ढोल बजा रहा था, वही प्रशासनिक अधिकारी पकड़े गए लोगों से उठक-बैठक ढोल की थाप पर लगवा रहे थे यह सिलसिला यहीं नहीं थमा, इसके बाद तहसीलदार व अन्य संबंधित लोगों द्वारा सभी कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगों से किसी जुलूस की तरह मेडकचाल चलवाई गई ,आगे – आगे ढोल वाला ढोल बजाते चल रहा था और पीछे – पीछे सभी लोग मेंढक चाल चल रहे थे और आजू – बाजू में प्रशासनिक अधिकारी सभी को दंडित करते हुए आगे बढ़ रहे थे, इसी कड़ी में जब एक युवक मेंढक चाल नहीं चल पाया तो तहसीलदार बजरंग बहादुर ने उसे लात मार कर आगे चलने को कहा, एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वही लोग इस वीडियो को देखकर तहसीलदार बजरंग बहादुर की इस हरकत को गलत बता रहे हैं।

कांग्रेस विधायक ने की कलेक्टर व कमिश्नर से दोषी अधिकारी पर कार्यवाही की मांग
देपालपुर स्थित तहसीलदार बजरंग बहादुर द्वारा लोगों से मेंढक चाल चलवा कर और लात मारने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद, इस घटना को लेकर देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशाल पटेल ने उक्त तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जहां विधायक विशाल पटेल ने एक वीडियो जारी कर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जमकर निशाने पर लिया है विशाल पटेल ने कहा कि जागो मामा जागो आपके राज में प्रशासनिक अधिकारी कोरोना कर्फ्यू के दौर में गरीब जनता पर लात व डंडे बरसा रहे हैं, अधिकारी मनमानी कर रहे हैं और आप उन पर कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं। वही विधायक विशाल पटेल ने इंदौर जिलाधीश मनीष सिंह व कमिश्नर डॉक्टर पवन शर्मा से भी उक्त मामले को संज्ञान में लेने की गुजारिश की है और दोषी अधिकारी पर कार्यवाही की मांग की है।

जनता सड़क पर उतरी तो मुख्यमंत्री होंगे जिम्मेदार बोले विधायक विशाल पटेल
देपालपुर विधायक विशाल पटेल ने तहसीलदार बजरंग बहादुर को लेकर अपना रोष व्यक्त किया है उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक वीडियो जारी कर कहा है कि यदि वह इस और संज्ञान नहीं लेंगे तो जनता सड़क पर उतरेगी और जनहित के लिए हम उनके साथ होंगे । यदि जनता बड़ा आंदोलन करेगी और जनता के साथ हमें भी मोर्चा संभालना पड़े और यदि हम ने मोर्चा संभाला तो जनता अधिकारियों के साथ क्या करेगी…. इसकी संपूर्ण जवाबदारी शिवराज सिंह चौहान की रहेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!