वर्चुअल मीटिंग के तमाशे से कुछ नहीं होने वाला, बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों का इंतजाम करें: नारायण त्रिपाठी बीजेपी विधायक

सतना:मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। विधायक ने कोरोना महामारी को लेकर सरकार को नसीहत दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि वर्चुअल मीटिंग के तमाशे से कुछ होने वाला नहीं है। लोगों के लिए दवाई, वेंटिलेटर, बेड और आक्सीजन की व्यवस्था की जाए। अस्पतालों की हालत यह है कि डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ के लिए पीपीई किट का इंतजाम तक नहीं है।

Maihar BJP MLA Narayan Tripathi writes to PM Narendra Modi for separate  Vindhya Pradesh state from Madhya Pradesh | शिवराज सरकार के लिए सिरदर्द बना  यह BJP विधायक, अब PM मोदी को

नारायण त्रिपाठी ने कहा है कि काेरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए एक माह के लिए टोटल लॉकडाउन कर दिया जाए। इस दौरान कोरोना टेस्टिंग, जांच और वैक्सीनेशन का काम घर-घर स्वास्थ्य कर्मियों को भेजकर कराया जाए ताकि प्रदेश के लोगों की जान बचाई जा सके।

हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री को संवेदशनशील बताया है। विधायक ने लिखा- सीएम चौहान संवेदनशील मुखिया हैं और प्रदेश की जनता से उनका सीधा रिश्ता है। महिलाओं को बहन, बच्चों को भांजे-भांजी बनाकर एक रिश्ता बनाया है तो बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराकर पुत्रधर्म का निर्वाह भी किया है। उन्होंने अपने क्षेत्र मैहर के हालातों को जिक्र करते हुए कहा कि यहां के मरीजों को न तो रीवा मेडिकल कालेज और न ही जबलपुर में लोगों को बेहतर उपचार मिल पा रहा है। इस संबंध में सख्त निर्णय लेने की जरूरत है।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर कल भोपाल के हुजूर विधायक ने भी कलेक्टर को पत्र लिखकर बैरागढ़ सिविल अस्पताल में कोरोना मरीजों का उपचार नहीं होने पर नाराजगी जताई थी और 10 मई तक व्यवस्था न होने पर 11 मई को सिविल अस्पताल में धरना देने की बात कही है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!