जबलपुर में ऐसा कोविड वार्ड जो खुद बनाएगा ऑक्सीजन

जबलपुर।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में ऐसा कोविड-19 वार्ड तैयार किया जा रहा है जिसे एक जगह से दूसरी जगह पर स्थानांतरित किया जा सकेगा। इनफ्लैटेबल स्ट्रक्चर मैटेरियल का उपयोग कर बनाए जा रहे इस वार्ड की लागत 89 लाख 65 हजार रुपए है। बिजली और पानी की सुविधा होने पर इस वार्ड को चंद दिनों में कहीं भी तैयार किया जा सकेगा।

खास बात यह है कि इस वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए ऑक्सीजन हेतु परेशान नहीं होना पड़ेगा। ऑक्सीजन की एयर सेपरेशन यूनिट की सुविधा इसमें शामिल है प्रयोग के तौर पर समूचे प्रदेश में ऐसा पहला वार्ड मेडिकल कॉलेज में तैयार किया जा रहा है जहां आगामी तीन-चार दिनों में कोरोना के मरीज भर्ती किए जा सकेंगे। 20 बिस्तरीय वार्ड में मरीज की प्रत्येक सुविधा का ध्यान रखा गया है। ऑक्सीजन, हाईफ्लो ऑक्सीजन, वेंटिलेटर समेत तमाम सुविधा मरीज को दी जा सकेगी। पूरी तरह से वातानुकूलित वार्ड में पीटी, पीआरओ, ऑक्सीमैक्स, ऑक्सीजन और सक्शन लाइन के साथ साइड लाकर, ड्रिप सेट और हाई कार्डिक टेबल दिया गया है। 3 सीटर टॉयलेट और दो वॉशरूम भी इस आधुनिक तरह के कोविड-19 वार्ड में मरीजों की सुविधा के लिए उपलब्ध रहेंगे।

पहुँचविहीन इलाकों में मिलेगी राहत: नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ प्रदीप कसार ने बताया कि आधुनिक वार्ड में कोरोना के गंभीर से गंभीर मरीजों को भी भर्ती किया जा सकेगा। खास बात यह है कि आवश्यक होने पर इस वार्ड को एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित भी किया जा सकेगा। उदाहरण के लिए यदि किसी ग्रामीण अंचल में कोरोना महामारी का खतरा बढ़ता है, तो वहां 2-3 दिन के भीतर इस आधुनिक वार्ड को तैयार किया जा सकेगा। मेडिकल के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस इन पलमोनरी मेडिसिन भवन के पार्किंग में वार्ड का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!