एक्टर सिद्धार्थ का आरोप- तमिलनाडु BJP के लोगों ने पर्सनल मोबाइल नंबर लीक किया, 24 घंटे में 500 से ज्यादा धमकी भरे कॉल आए

रंग दे बसंती फेम एक्टर सिद्धार्थ नारायण ने आरोप लगाया है कि BJP की तमिलनाडु यूनिट के लोगों ने उनका पर्सनल मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिया है। अब उन्हें इस फोन नंबर पर धमकियां मिल रही हैं। लोग उन्हें गालियां दे रहे हैं। हालांकि, सिद्धार्थ ने अब तक इस मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की है।

सिद्धार्थ ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर लिखा मेरा फोन नंबर तमिलनाडु BJP यूनिट और IT सेल के लोगों ने लीक कर दिया है। इसके बाद मुझे और मेरे परिवार को मारने की धमकियां मिल रही हैं। मेरे परिवार की महिलाओं से रेप की धमकी दी जा रही है। पिछले 24 घंटे में 500 से ज्यादा ऐसे कॉल आ चुके हैं। सिद्धार्थ ने बताया है कि उन्होंने सारे नंबर रिकार्ड में सेव कर लिए हैं। जल्द ही वे इन्हें पुलिस को देंगे।

सिद्धार्थ की टीम से उनके मैनेजर सुरेश चंद्रा ने दैनिक समाचार पत्र को बताया कि अभी सिद्धार्थ कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे हैं। इसलिए पुलिस स्टेशन नहीं जा पा रहे हैं। मामला आगे बढ़ता है तो इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे।

वेब सीरिज स्कैम-92 में जर्नलिस्ट सुचेता दलाल का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी ने सिद्धार्थ का सपोर्ट किया है।

मूल रूप से चेन्नई के रहने वाले सिद्धार्थ ने कई दिन से केंद्र सरकार और BJP के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल रखा था। सिद्धार्थ ने लिखा कि वह इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। सिद्धार्थ ने तमिल भाषा में एक BJP कार्यकर्ता का ट्वीट शेयर किया है। इसमें लिखा है कि यह आदमी फिर से अपना मुंह नहीं खोलना चाहिए।

कोरोना मरीजों की मदद में जुटे हैं सिद्धार्थ

दरअसल देश में कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद से ऑक्सीजन, अस्पताल और बेड को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। तब से सिद्धार्थ सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वह चेन्नई के लोगों की वेरिफाइड फोन नंबर देने समेत हर तरह से मदद कर रहे हैं। अस्पतालों, ऑक्सीजन प्लांट्स और लैब्स के नंबर शेयर कर रहे हैं। सिद्धार्थ मेंटल हेल्थ के काम में भी जुटे हैं।

हिन्दी सिनेमा के दर्शक सिद्धार्थ को रंग दे बसंती , चश्मे बद्दुर और दी हाउस नेक्स्ट डोर जैसी फिल्मों से जानते है। सिद्धार्थ तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों के भी बड़े स्टार हैं। वह प्लेबैक सिंगर के रूप में भी पहचान बना चुके है।

इस मामले में तमिलनाडु BJP की ओर से कोई अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!