वे अश्लील तरीके से नाच रहे थे,सुरक्षा की मांग :उर्मिला मातोंडकर

कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई हाथापाई के बाद उर्मिला मातोंडकर ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग रैली में घुसे थे, वे आम लोग नहीं थे बल्कि बीजेपी के थे।

​कमजोर नहीं, यह है भारत के चुनाव आयोग की ताकत
उर्मिला मातोंडकर


मुंबई उत्तर से कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) समर्थकों के बीच हाथापाई के बाद सोमवार को पुलिस से सुरक्षा मांगी है। मातोंडकर ने कहा कि जो हमारी रैली में घुसे, वे अश्लील तरीके से नाच रहे थे और उन्होंने अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। पुलिस ने बताया कि बोरीवली स्टेशन के पास हाथापाई हुई, जहां मातोंडकर प्रचार कर रही थीं। मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बोरीवली रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देखते ही ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने शुरू कर दिए थे। इस सीट से बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी को ही चुनाव मैदान में उतारा है। मातोंडकर ने पत्रकारों को बताया कि बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता उनकी रैली में घुस गए थे, जिसके बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि वह सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से हैरान हैं। उन्होंने बीजेपी पर डर पैदा करने का आरोप लगाया।’वे अश्लील तरीके से नाच रहे थे’
लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर ने कहा, ‘यह महज शुरुआत है और यह हिंसक रूप ले सकता है। मैंने पुलिस सुरक्षा के लिए कहा है क्योंकि इससे मेरी जान को खतरा है। मैंने पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।’ मातोंडकर ने कहा कि जो लोग रैली में घुसे थे, वे आम लोग नहीं थे बल्कि बीजेपी के थे। उन्होंने कहा कि आम लोग हिंसक तरीके से पेश नहीं आएंगे जैसे कि ये लोग पेश आए। उन्होंने कहा, ‘जो हमारी रैली में घुसे, वे अश्लील तरीके से नाच रहे थे और उन्होंने अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। शायद वे हमारे पास चल रही महिलाओं को डराना चाहते थे।’ ‘आचार संहिता के उल्लंघन से हूं हैरान’
मातोंडकर ने कहा कि वह इस मुद्दे पर निर्वाचन आयोग के पास जाने पर विचार कर रही हैं। मातोंडकर ने ट्वीट कर कहा, ‘बीजेपी कार्यकर्ताओं की द्वेषपूर्ण हरकतों और आदर्श आचार संहिता के घोर उल्लंघन से हैरान हूं। मुझे अपनी सुरक्षा और मेरी महिला समर्थकों की गरिमा की रक्षा के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।’ मुंबई में आम चुनाव के चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है। मातोंडकर (45) पिछले महीने कांग्रेस में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय तक पार्टी में रहेंगी और नफरत की राजनीति के खिलाफ लड़ना चाहती हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!