पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं

  • कांग्रेस नेता और पटना साहिब से उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई हैं
  • एसपी नेता डिंपल यादव की मौजूदगी में पूनम ने सदस्यता ग्रहण की, कई दिनों से पार्टी में शामिल होने की चर्चा थी

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई हैं। इसी के साथ उन्‍हें लखनऊ सीट से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में खड़ा करने का ऐलान कर दिया गया है।

कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी (एसपी) में शामिल हो गई हैं। उन्होंने एसपी नेता डिंपल यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कई दिनों से पूनम सिन्हा के एसपी में शामिल होने की चर्चा थी। इसी के साथ उन्‍हें लखनऊ सीट से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में खड़ा करने का ऐलान कर दिया गया है। एसपी के वरिष्‍ठ नेता रविदास मेहरोत्रा यह घोषणा करते हुए कांग्रेस से अपील की है कि वह लखनऊ से अपना उम्‍मीदवार ना उतारे ताकि बीजेपी को हराया जा सके। पूनम सिन्‍हा 18 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र भरेंगी।
शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट से पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं। वह हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस पूनम को समर्थन दे सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो लखनऊ में कायस्थ मतदाताओं की संख्या तीन से साढ़े तीन लाख के आसपास है। इसके अलावा सवा लाख के करीब सिंधी वोटर हैं। इसी वजह से एसपी के कुछ नेताओं ने अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को लखनऊ से लड़ाने का सुझाव दिया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!