कैंसर का इलाज बीमारी से ज्यादा दर्दनाक होता है : सोनाली बेंद्रे

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को पिछले साल कैंसर डायग्नॉज हुआ था। इसके बाद उन्होंने न्यू यॉर्क में अपना इलाज करवाया। अब वह इलाज कराकर भारत वापस आ चुकी हैं। भारत लौटने के बाद से सोनाली कई पब्लिक इवेंट्स में हिस्सा ले चुकी हैं जहां वह कैंसर के प्रति लोगों को जागरुक करती नजर आईं। अब सोनाली ने एक बार फिर एक इवेंट में कैंसर से अपनी लड़ाई की बातें शेयर की हैं।

एक इवेंट में सोनाली बेंद्रे ने कैंसर के इलाज के मुश्किलों के बारे में बताया। सोनाली ने कहा कि कैंसर का इलाज इस बीमारी से ज्यादा तकलीफदेह होता है। उन्होंने कहा कि बीमारी का जल्द पता चलना ज्यादा जरूरी है। इससे इलाज में कम तकलीफ होगी। सोनाली ने आगे कहा कि कैंसर डायग्नॉज होने के बाद उन्हें पता चला कि उनके परिवार में भी कई लोगों को कैंसर था। इससे उन्हें लगता है कि इसके बारे में खुलकर बात करना बेहद जरूरी है। उन लोगों ने अपनी बीमारी के बारे में खुलकर कभी बात नहीं की। सोनाली ने कहा कि काश मैं उनके बारे में जानती होती तो मुझे कभी यह नहीं लगता कि मुझे कभी कैंसर नहीं हो सकता।
पिछले साल सोनाली ने जब फैन्स को अपने कैंसर पीड़ित होने की बात बताई थी तो हर कोई हैरान रह गया था। सोनाली अपना इलाज कराने न्यू यॉर्क चली गईं और फैन्स उनकी सेहत के लिए दुआ करते रहे। सोनाली ने न्यू यॉर्क से भी कई मोटिवेशनल पोस्ट्स शेयर किए थे। वह सोशल मीडिया पर इस बारे में अकसर इसके इलाज के बारे में बात करती रही हैं। वह कई बार यह भी बता चुकी हैं कि कैसे इस दौरान उनका परिवार उनका सपोर्ट सिस्टम बना हुआ था।

एक इवेंट में सोनाली बेंद्रे ने कैंसर के इलाज के मुश्किलों के बारे में बताया। सोनाली ने कहा कि कैंसर का इलाज इस बीमारी से ज्यादा तकलीफदेह होता है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!