साढ़े तीन साल से बंद आक्सीजन प्लांट में पांच दिन में फूंकी जान

इंदौर।

इच्छाशक्ति हो तो कोरोना जैसी महामारी के महासंकट में भी रास्ता निकाला जा सकता है। इसकी बानगी है, पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र का मित्तल स्टील (एमसीएल ग्लोबल) का आक्सीजन प्लांट। यह प्लांट करीब साढ़े तीन साल से बंद था, लेकिन प्रदेश में गहराते आक्सीजन संकट के कारण इसे मात्र पांच दिन में शुरू कर दिया गया है। रामनवमी के दिन से प्लांट का सर्वे शुरू किया गया और हनुमान जयंती पर तैयार हो गया।

अब बुधवार से यह आक्सीजन प्लांट कोरोना मरीजों को प्राणवायु देने लगेगा। यहां हर दिन करीब 40 टन आक्सीजन तैयार होगी जिससे एक दिन में करीब 4000 सिलिंडर भरे जा सकेंगे। इस प्लांट के शुरू होने से इंदौर और उज्जैन संभाग को बड़ी राहत मिलेगी। यहां से इंदौर संभाग के अलावा उज्जैन व देवास सहित नौ जिलों को आक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी।

प्लांट चालू करने के लिए एकेवीएन और एमसीएल ग्लोबल के तकनीकी अधिकारी दिन-रात जुटे रहे। इसके लिए गुजरात, मुंबई और दिल्ली से कम्प्रेशर, प्रेशर यूनिट, आक्सीजन टेस्टिंग मशीन आदि कलपुर्जे लाए गए। साथ ही गुजरात से इंजीनियरों की भी मदद ली गई। गुजरात से सामान लाने में सीमा पार कराने में आ रही समस्या और समय बचाने के लिए संभागायुक्त डा पवन शर्मा, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के कार्यकारी संचालक रोहन सक्सेना सहित अन्य अधिकारियों ने समन्वय बनाया।

एकेवीएन की ओर से सहायक यंत्री मार्तंड सिरोलिया, आशुतोष नामदेव, प्रबंधक आनंद टेम्भरे तो एमसीएल ग्लोबल के प्रशासनिक अधिकारी मदन अग्रवाल और प्लांट प्रभारी निर्मल तोमर की टीम सहित 150 कर्मचारियों ने दिन-रात काम करके प्लांट को चालू कर दिखाया। बुधवार को संभागायुक्त और अन्य अधिकारी प्लांट का उत्पादन शुरू कराने के लिए पहुंचेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!