कोरोना के इलाज में जायडस कैडिला की विराफिन करेगी मदद

नई दिल्ली|

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण स्थिति काफी गंभीर हो गई है। हालांकि सरकार इससे निपटने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। इसके मद्देनजर देश में एक मई से 18 साल से ज्यादा उम्र वालों का भी टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। वहीं, ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (Drugs Controller General of India, DGCI) ने वयस्कों में कोरोना के इलाज के लिए जायडस कैडिला (Zydus Cadila) की विराफिन (Virafin) के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दे दी है।

बता दें कि जायडस कैडिला गुजरात के अहमदाबाद की दवा निर्माता कंपनी है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि Pegylated Interferon alpha-2b, ‘Virafin’ के कोरोना संक्रमित वयस्कों में आपात इस्तेमाल से काफी मदद मिलेगी। जायडस कैडिला ने कहा कि अस्पतालों को विराफिन दवा मुहैया कराई जाएगी। यह एक एंटीवायरल दवा है जो कोरोना के इलाज को और सुविधाजनक बना देगा।

बताया गया कि या दवा ऑक्सीजन सपोर्ट को कम करने में व मरीज की हालत में जल्दी से सुधार लाने में कारगर है। फार्मा दिग्गज Zydus का कहना है कि Virafin से किए गए इलाज में 91.15 फीसद वयस्क की RT-PCR रिपोर्ट सात दिनों में नेगेटिव आइ है।

24 घंटे में 3.32 लाख मामले

गुरुवार रात मिली जानकारी के अनुसार, 24 घंटे में देश में 3,32,175 कोरोना के नए मामले सामने आए। इस दौरान 2,255 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,86,927 हो गई। फिलहाल देश में 24,21,970 सक्रिय मामले हैं। देश में 24 घंटों के दौरान 3.32 लाख से अधिक कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं। किसी भी देश में एक दिन में संक्रमण के इतने ज्यादा मामले आने का यह नया रिकार्ड है। इन नए मामलों के साथ देश में अब तक कोरोना से 1,62,57,164 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 1,36,41,572 लोग ठीक भी हो चुके हैं। फिलहाल देश में कोरोना के 24.21 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!