मध्‍य प्रदेश में 30 अप्रैल तक जनता कर्फ्यू बहुत सख्ती से लागू होगा

भोपाल।

मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश भर में 30 अप्रैल तक जनता कर्फ्यू बहुत सख्ती से लागू किया जाएगा। सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, खेल, शैक्षणिक, सार्वजनिक कार्यक्रम और मनोरंजन की गतिविधियां आयोजित करने के लिए लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा।कोव‍िड के इलाज के लिये संसाधन लगातार बढ़ाये जा रहे हैं, पर संक्रमण की कड़ी को तोड़ना आवश्यक है तभी हम जीत पायेंगे। 30 अप्रैल तक पूरे मनोयोग और इच्छाशक्ति से कर्फ्यू का पालन करें, इसके लिये पूरी सख्ती की जाएगी।सफाई, दवाई और कड़ाई तभी मध्यप्रदेश जीतेगा कोरोना से लड़ाई। 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को न‍िशुल्‍क टीका लगाया जाएगा।

श‍िवराज सिंंह चौहान ने कहा क‍ि प्रदेशभर में कोरोना वॉलंटियर्स की संख्या अब 1 लाख पार कर गई है। वॉलंटियर्स सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोविड नियंत्रण में जन-जागरुकता के कार्यों में अहम योगदान दे रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि मध्यप्रदेश कोव‍िड 19 के विरुद्ध पूरी शक्ति के साथ लड़ रहा है। इस चुनौतीपूर्ण समय में 20 अप्रैल को रिकॉर्ड 54,548 टेस्ट किया गया। यह राहत की बात है कि जो पॉजिटिविटी रेट पहले 24.76% था, वो आज घटकर 24.02% हो गया है।

श‍िवराज ने बताया कि प्रदेश में कल 398 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति हुई, जबकि खपत 382 मीट्रिक टन रही है। आज प्रदेश को 405 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति होने की संभावना है। 30 अप्रैल 2021 की स्थिति में संभावित मरीजों की संख्या के आकलन के आधार पर ऑक्सीजन उपलब्धता बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

सीएम ने बताया क‍ि अब तक प्रदेश के हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स, वरिष्ठ नागरिक एवं 45 वर्ष से अधिक के लगभग 75 लाख 78 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण को चुका है।1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण योजनाबद्ध रूप से प्रारंभ कर दिया जायेगा।

श‍िवराज ने बताया कि मध्य प्रदेश में मज़दूर भाई-बहनों को काम देने की पूरी व्यवस्था की गई है, उनको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आज मनरेगा के 21 लाख मजदूर नियोजित हैं, उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। अगर मध्य प्रदेश में मजदूर भाई-बहन आएंगे तो उनका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!