राहुल गांधी झूठे इसलिए कोरोना पॉजिटिव हो गए :विजयवर्गीय

इंदौर |

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा राहुल गांधी का बंगाल में कोई कार्यक्रम ही नहीं था, रैली निरस्त कर वाहवाही बटोर रहे हैं। राहुल गांधी झूठ बोलते हैं इसलिए वे कोरोना पॉजिटिव हो गए। वहीं उन्होंने बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया।

बंगाल चुनाव से लौटे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने इंदौर में बढ़ते कोरोना मामलों पर चिंता व्यक्त की और रेसीडेंसी कोठी पर अधिकारियों के साथ बैठक की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सभा निरस्त करने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की केवल दो ही डिस्ट्रिक्ट में सभाएं की हैं। वहां पर भी कांग्रेस जनता को भरोसा नहीं दिला सकी। इस कारण से राहुल गांधी ने सभी सभाएं निरस्त कर दी हैं और उनका कोई पहले से निश्चित शेड्यूल भी नहीं था। वहां कांग्रेस को कोई नहीं सुनता। वहीं राहुल गांधी के कोविड-19 पॉजीटिव रिपोर्ट पर कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झूठ बोलने के बाद ऐसा ही होता है।

बंगाल चुनाव पर कहा कि बंगाल में 22 तारीख को छठे राउंड के मतदान होना है। इस छठे राउंड में ही बीजेपी बहुमत में आ जाएगी तो वही सातवें और आठवें राउंड में बीजेपी 200 सीटों के लगभग पहुंच जाएगी। इससे बंगाल में निश्चित तौर पर बीजेपी की ही सरकार बनेगी।

शहर की कोरोना की स्थिति पर कहा कि शहर में अगले 8 दिन में 1500 बेड तैयार होंगे, जिसमें 100 आईसीयू के होंगे। ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। अभी ऑक्सीजन 65 मीट्रिक टन की जरूरत है। ये जरूरत 125 मीट्रिक टन तक जाएगी। हम इसकी व्यवस्था कर रहे हैं। रिलायंस से 100 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिलेगी। हम कंटेनर की व्यवस्था कर रहे हैं। 1500 रेमेडेसिविर इंजेक्शन तत्काल प्राइवेट हॉस्पिटल में वितरित हो रहे है। 10 हजार इंजेक्शन का बल्क आर्डर दिया है। वो 3 दिन में मिलेगा । विजयवर्गीय ने कहा कि भविष्य की प्लांनिग की गई है। कोविड की चेन को तोड़ना जरूरी है। जनता खुद कर्फ्यू का पालन करे, आत्मनियंत्रण, आत्मसंयम लाये। तभी कोरोना से जंग जीत पाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!