प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिये युद्ध स्तर पर प्रयास जारी: मंत्री भदौरिया

भोपाल : सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि कोरोना नियंत्रण एवं मरीजों के उपचार की व्यवस्थाएँ राज्य सरकार प्राथमिकता से कर रही है। गंभीर मरीजों को समय पर ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये सतत प्रयास जारी हैं। राज्य सरकार ने महाराष्ट्र, गुजरात, झारखण्ड, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य से सम्पर्क कर प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति के प्रयास किये गये है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये की कोरोना मरीजों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए।

मंत्री भदौरिया आज म.प्र. पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कार्पोरेशन लिमिटेड के भवन में कोविड-19 के लिये स्थापित ऑक्सीजन नियंत्रण कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे थे। बैठक में अपर मुख्य सचिव जल-संसाधन एस.एन. मिश्रा, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन पी. नरहरि, संचालक तकनीकी शिक्षा एवं कौशल पी. धनराजू और आयुक्त सह सचिव सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विवेक पोरवाल मौजूद थे।

बैठक में मध्यप्रदेश को अन्य राज्यों यथा महाराष्ट्र, गुजरात, झारखण्ड, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ राज्यों से ऑक्सीजन प्राप्त करने और ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं उसके परिवहन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि संबंधित राज्यों में संबंधितों से चर्चा कर समस्या के शीघ्र निराकरण के प्रयास जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं इस दिशा में निरन्तर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में कोरोना के उपचार और जरूरी संसाधनों की आपूर्ति के लिये स्थानीय प्रशासन जन-प्रतिनिधियों के साथ मिल कर बेहतर व्यवस्थाएँ बनाने में जुटे हैं, ताकि मरीजों को उचित इलाज मुहैया हो सके।

मंत्री भदौरिया ने बताया कि गैस टैंकर की व्यवस्था व उसके परिवहन के लिये केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से चर्चा कर उक्त व्यवहारिक कठिनाईयों का शीघ्र निराकरण करवाने के प्रयास किये जा रहे हैं। निश्चित ही सकारात्मक परिणाम शीघ्र सामने आयेंगे। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन पी. नरहरि ने बताया कि विभाग द्वारा एक पोर्टल बनाया गया है, जिस पर हर घंटे अपडेट जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। साथ ही कंट्रोल रूम भी 24 घंटे काम कर रहा है।
 

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!