भोपाल में संघ ने शुरू किए चार क्वारंटाइन सेंटर

भोपाल ।

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने सेवा की कमान संभाल ली है। भोपाल के अस्पतालों में बिस्तरों की कमी को देखते हुए संघ कार्यकर्ताओं ने भोपाल के गांधीनगर के सेवा भारती आश्रम के अलावा शिवाजी नगर, नारियल खेड़ा व कोटरा के सरस्वती शिशु मंदिरों में चार क्वारंटाइन सेंटर बनाए हैं। अभी यहां पर 70 लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है। आवश्यकता पड़ने पर लगभग 200 लोगों के रुकने की व्यवस्था इन केंद्रों पर की जाएगी।

इस संदर्भ में संघ के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इन केंद्रों में उन लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है, जिनके स्वजन कोरोना संक्रमित हुए हैं। यहां रहने वाले लोगों के लिए निश्‍शुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई है। यहां समय-समय पर लोगों को चिकित्सकीय परामर्श भी दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक चारों केंद्र पर संघ के 25 कार्यकर्ता लोगों की सेवा में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। यदि कोई व्यक्ति कोरोना से संक्रमित होता है तो उसे अस्पताल तक पहुंचाने और इलाज की व्यवस्था भी संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा की जाएगी। मालूम हो, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना से प्रभावित लोगों के सेवा कार्य किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि भोपाल में दिगंबर जैन समाज ट्रस्‍ट आैर श्री गुजराती समाज ने भी अपने सामुदायिक भवन/ धर्मशालाओं को इसी तर्ज पर उपलब्‍ध कराने की पहल की है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!