वडोदरा में मस्जिद बनी कोविड अस्पताल

कोरोना महामारी की भयावह होती स्थिति के बीच गुजरात के वडोदरा से सकारात्मक खबर आई है। यहां एक मस्जिद को कोविड अस्पताल में बदल दिया गया है। जहांगिरपुरा मस्जिद में 50 से अधिक बिस्तर लगाए गए हैं जहां उन मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिन्हें अस्पतालों में बिस्तर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। मस्जिद के ट्रस्टी ने बताया कि शहर के अस्पतालों में ऑक्सीजन और बिस्तरों की कमी देखते हुए हमने मस्जिक को कोडि फेसिलिटी में बदलने का फैसला किया। इन्सानियत का राहत सांस देने वाला यह काम रमजान के महीने में हो रहा है, इससे बेहतर क्या हो सकता है। नीचे देखिए तस्वीरें

चल पड़ी पहली आक्सीजन एक्सप्रेस

कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों की टूट रही सांसों को आक्सीजन देने के लिए पहली आक्सीजन एक्सप्रेस सोमवार को चल पड़ी। यह ट्रेन रात करीब 8.05 बजे सात टैंकरों के साथ नवी मुंबई में कलांबोली गुड्स यार्ड से विशाखापत्तनम (विजाग) के लिए रवाना हुई। मेडिकल आक्सीजन लेकर यह ट्रेन महाराष्ट्र लौटेगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार शाम इस ट्रेन को चलाने की घोषणा की थी। इस ट्रेन पर आक्सीजन टैंकरों के रोल आन-रोल आफ (चढ़ाने-उतारने के लिए) के लिए मध्य रेलवे ने रातोंरात कलांबोली में रैंप का निर्माण किया। आक्सीजन एक्सप्रेस के स्टाफ के संचालन का खर्च भारतीय सेना उठा रही है जबकि इसका रखरखाव रेलवे के पास है। यह ट्रेन वसई रोड, जलगांव, नागपुर, रायपुर होते हुए विजाग पहुंचेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!