पीएम मोदी की रैलियों में कटौती, अब दो नहीं एक ही दिन करेंगे चुनाव प्रचार

कोलकाता: कोरोना महामारी के बढ़ते मामले के मद्देनजर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बंगाल विधानसभा चुनाव की रैलियों में कटौती कर दी है। पीएम अब शेष बचे तीन चरणों में एक ही दिन रैली करेंगे। साथ ही पीएम की रैलियों के स्वरूप में बदलाव किया जा रहा है। बिहार की तरह ही बंगाल में पीएम मोदी  वर्चुअल रैलियों को संबोधित करेंगे। रैलियों में शारीरिक दूरी, मास्क का विशेष ध्यान रखा गया जाएगा।

भाजपा महासचिव व बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय से निर्देश प्राप्त हुए हैं, प्रधानमंत्री जी की सभाओं का स्वरूप बदला जाए। शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाए। मोदी की बंगाल में 23 अप्रैल को मालदा, मुर्शिदाबाद, सिवली और दक्षिण कोलकाता में चार रैलियां होगी। अब रैली में पूरे जिले के लोगों को एक जगह आने की जरूरत नहीं होगी और हर विधान सभा में प्रधानमंत्री के भाषण को सुनने के लिए बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी।

इसके बाद रैली स्थल पर कम से कम लोग पहुंचेंगे, जिससे शारीरिक दूरी का पालन संभव हो सकेगा। बता दें कि पहले पीएम की रैली 22 अप्रैल को होने वाली थी, लेकिन उन रैलियों को रद्द दिया गया है। अब पीएम एक ही दिन सभाओं को संबोधित करेंगे। यही उनकी बंगाल चुनाव में आखिरी रैली होगी।

बताते चलें कि चुनाव आयोग ने कोरोना के चलते शेष बचे तीन चरणों में चुनाव प्रचार की समय सीमा कम कर दी है। पहले मतदान से 48 घंटे पहले तक चुनाव प्रचार किया जा रहा था। परंतु, अब 72 घंटे पहले ही चुनाव प्रचार बंद कर दिया गया है। जैसे 22 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए सोमवार की शाम को ही प्रचार थम गया। इसी तरह से से 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 23 अप्रैल को ही प्रचार रूक जाएगा और 29 अप्रैल को होने वाल आखिरी चरण के मतदान के लिए 26 अप्रैल की शाम को साढ़े छह बजे थम जाएगा। यहां बताते चलें कि कोरोना के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपने चुनाव प्रचार में कटौती और बड़ी जनसभा नहीं करने की घोषणा की है।

हीं राहुल गांधी जो बंगाल के पूरे चुनाव में महज एक चुनावी सभा की उन्होंने ट्वीट किया था कि वह अपनी सभी रैली कोरोना के चलते रद करते हैं। चार चरणों तक राहुल की एक रैली भी नहीं हुई थी। पांचवें चरण में एक मात्र रैली वह भी उत्तर बंगाल के नक्सलबाड़ी में हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!