गर्मियों में तरबूज का सेवन पुरुषों के लिए गजब का फायदेमंद, बस इस बात का रखें ध्यान

नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में बाजारों में तरबूज खूब बिकता है। अपने स्वाद और औसत कीमत की वजह से खूब पसंद भी किया जाता है। लेकिन आज हम आपको तरबूज के ऐसे फायदे बताएंगे, जिन्हें पढ़कर आप दंग रह जाएंगे। तो आइए जानते हैं कि इस फल से इंसानी शरीर को क्या फायदा मिलता है।

पुरुषों के लिए रामबाण
पुरुषों में होने वाली समस्याओं में तरबूज बेहद फायदेमंद है। खासकर गर्मियों के लिए काफी जरूरी फल है। बता दें कि पुरुषों में शारीरिक क्षमता बढ़ाने में तरबूज का कोई जवाब नहीं है। जानवरों पर किए गए एक अध्ययन के मुताबिक शरीर पर जो असर शारीरिक क्षमता वर्धक दवाओं का होता है, वहीं असर तरबूज के सेवन से भी होता है।

पाया जाता है ये खास प्रोटीन
रिसर्च के अनुसार, गर्मियों में तरबूज सिट्रुलिन नामक तत्व का प्राकृतिक स्त्रोत होता है। यह एक तरह का प्रोटीन होता है, जो पुरुषों की शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है। हमारा शरीर इस सिट्रुलिन को एक अन्य अमीनो एसिड आर्जिनीन में बदल देता है। यह आर्जिनीन बाद में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदलता है, जिससे हमारी शरीर की धमनियां चौड़ी होती हैं और उनमें बेहतर ब्लड फ्लो होता है।

जूस पीना है खासा फायदेमंद
तरबूज में अधिकतर पानी होता है और सिट्रुलिन उस वक्त ज्यादा बेहतर बनता है, जब तरबूज का जूस निकाला जाए। इसलिए अगर पुरुष अपनी मर्दाना ताकत को बढ़ाना चाहते हैं तो तरबूज का जूस निकालकर उसे थोड़ी देर रखकर पीएं। इसके फायदे आपको हैरान कर देंगे।

ऐसे बनाएं ताकतवर शेक
तरबूज का ताकतवर शेक बनाने के लिए हमें तरबूज के एक गिलास जूस में 50 ग्राम अखरोट, एक केला, थोड़ी सी अदरक, दो चम्मच डार्क चॉकलेट और 8-10 किशमिश को मिलाकर मिक्सी में शेक बना सकते हैं। इस शेक को पीना पुरुषों के लिए कमाल का फायदा पहुंचाएगा।

प्रोस्टेट की समस्या में फायदेमंद
तरबूज का सेवन करने से पुरुषों को प्रोस्टेट की समस्या में भी राहत मिलती है। तरबूज में पाए जाने वाले सिट्रुलिन और लाइकोपीन से प्रोस्टेट कैंसर से बचाव होता है। साथ ही तरबूज में विटामिन ए और बीटा केरोटिन भी पाया जाता है, जिसमें इंसानों की त्वचा, आंखे और दांतों और मसूड़ों की सेहत ठीक रहती है।

किडनी के लिए भी लाभदायक
तरबूज में काफी मात्रा में पौटेशियम भी पाया जाता है और साथ ही कई मिनरल्स भी होते हैं। जिससे हमारे शरीर में ब्लड का फ्लो सामान्य रहता है और हमारी किडनी भी बेहतर काम करती है।

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!