12 दिनों में दोगुनी हुई संक्रमण की दर, 24 घंटे में 2,71,204 नए मामले मिले

नई दिल्ली ।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर बहुत तेजी से फैल रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मात्र 12 दिनों में ही संक्रमण की दर बढ़कर दोगुनी हो गई है। पिछले एक महीने में साप्ताहिक संक्रमण दर भी बढ़कर 13.54 फीसद पर पहुंच गई है। लगातार दूसरे दिन ढाई लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 15 सौ से ज्यादा मौतें हुई हैं। कुल संक्रमितों की संख्या भी डेढ़ करोड़ से ज्यादा हो गई है। सक्रिय मामले 19 लाख से अधिक हो गए हैं।

12 दिनों में दोगुनी हुई संक्रमण की दर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में दैनिक संक्रमण की दर 12 दिनों में ही आठ फीसद से बढ़कर 16.69 फीसद हो गई है। वहीं, एक महीने के दौरान साप्ताहिक संक्रमण की दर 3.05 फीसद से बढ़कर 13.54 फीसद पर पहुंच गई है यानी इसमें चार गुना से भी ज्यादा वृद्धि हुई है। साप्ताहिक संक्रमण की दर छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा 30.38 फीसद है।

24 घंटे में 2,71,204 नए मामले मिले

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से देर रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2,71,204 नए मामले मिले हैं, 1,42,150 मरीज ठीक हुए हैं और 1,570 और लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 50 लाख 54 हजार से ज्यादा हो गया है। इनमें से एक करोड़ 29 लाख 47 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं और 1,78,743 लोगों की अब तक जान भी जा चुकी है।

19,21,738 हुए एक्‍ट‍िव केस

सक्रिय मामले बढ़कर 19,21,738 हो गए हैं। आखिरी के 50 लाख मामला चार महीने में बढ़े हैं। जबकि, संक्रमितों की संख्या एक से 50 लाख होने में करीब साढ़े सात महीने और 50 लाख से एक करोड़ होने में लगभग तीन महीने लगे थे। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में कुल संक्रमितों की संख्या 1.47 करोड़ थी। इनमें से 1.28 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं और 1,77,150 लोगों की जान भी जा चुकी है।

कई राज्यों में तेजी से बिगड़ रहे हालात

महाराष्ट्र के साथ ही उत्तर प्रदेश और दिल्ली में तेजी से हालात खराब हो रहे हैं। इन राज्यों में नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले एक दिन में महाराष्ट्र में 68,631, उत्तर प्रदेश में 30,566 और दिल्ली में 25,462 मामले पाए गए हैं। कर्नाटक में 19,067 नए संक्रमित मिले हैं।

महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या 60 हजार से अधिक

महाराष्ट्र में 503 और मरीजों की मौत भी हुई है और कुल मृतकों की संख्या 60,473 हो गई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 170, दिल्ली में 161, उत्तर प्रदेश में 127, गुजरात में 110, कर्नाटक में 81, पंजाब में 68, मध्य प्रदेश में 66 और तमिलनाडु में 42 और मरीजों की इस महामारी के चलते मौत हुई है।

शनिवार को 15.66 लाख नमूनों की जांच

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए शनिवार को देश भर में 1566394 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 26.65 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

सर्वाधिक नए केस वाले 10 राज्य

राज्य-नए मामले-कुल संक्रमित (लाख में)

महाराष्ट्र 68,631 38.39

उत्तर प्रदेश 30,566 8.51

दिल्ली 25,462 8.53

कर्नाटक 19,067 11.61

केरल 18,257 12.39

छत्तीसगढ़ 12,345 5.44

मध्य प्रदेश 12,248 3.08

तमिलनाडु 10,723 9.91

राजस्थान 10,514 4.14

गुजरात 10,340 4.04

  • सम्बंधित खबरे

    ‘आपने पाकिस्तान की बात पर क्यों भरोसा किया’? राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछे ये 3 सवाल

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण का एक वीडियो…

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    डिजिटल पेमेंट करने वाले लोगों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। अब कुछ मोबाइल नंबरों पर UPI ट्रांजेक्शन ब्लॉक हो सकते हैं। इसके पीछे की वजह है साइबर…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!