भोपाल-उज्जैन में 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक सब बंद, इंदौर में भी बढ़ना तय

भोपाल| मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ्तार नहीं थम रही है। बड़े शहराें का हाल ज्यादा खराब है। इस बीच भोपाल और उज्जैन शहर में लॉकडाउन बढ़ाकर 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कर दिया गया है।क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में ये निर्णय लिया गया है।

स्मार्ट सिटी बिल्डिंग में बैठक के बाद भाेपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया इस सप्ताह सख्ती ज्यादा रहेगी। 26 अप्रैल तक बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। केवल कोविड से जुड़े लोगों के लिए ही आवागमन में विशेष रियायतें मिलेंगी। केवल शहर से बाहर आने-जाने वालों को छूट दी जाएगी। आज रात इसकी विस्तृत गाइड लाइन जारी कर दी जाएगी।

ग्वालियर और जबलपुर में 5-5 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हो गए हैंभोपाल और इंदौर में यह संख्या 10-10 हजार से ज्यादा है। 24 घंटे में इन चारों बड़े शहरों में 5,152 नए संक्रमित मिले हैं और 25 मरीजों की मौत हुई है। भोपाल में सबसे ज्यादा 1,669 नए केस आए हैं, जबकि इंदौर-जबलपुर में सबसे ज्यादा 7-7 की मौत हुई है। इंदौर में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है। दमोह में एक महीने पहले रिटायर्ड हुए अपर कलेक्टर आनंद कोपरिहा की कोरोना से मौत हो गई।

वैवाहिक सीजन को देखते हुए शादियों की खरीदी के लिए इस बार कुछ दुकानों को भी खोलने की अनुमति दी गई है। इसके तहत सुबह 8 से दोपहर 12 तक खरीदी के लिए दुकानें खुल सकेंगी। इसकी पुष्टि कलेक्टर ने की है।

थोड़ी राहत की बात ये है कि खंडवा, बुरहानपुर, देवास और छिंदवाड़ा में संक्रमण की दर घटने लगी है। यहां नए केस तेजी से घट रहे हैं। खंडवा में पॉजिटिविटी रेट 4.6% हो गया है। महाराष्ट्र बॉर्डर पर होने के बाद भी बुरहानपुर में कोरोना पर कंट्रोल हुआ है। यहां पॉजिटिविटी रेट 4.90% है। छिंदवाड़ा जिले में पॉजिटिविटी रेट 9.73% रह गया है, जो पहले काफी ज्यादा था। देवास में पॉजिटिविटी रेट 6.91% पर आ गई है।

भोपाल में हालात ज्यादा खराब, 6 गुना बढ़े संक्रमित
भोपाल में लगातार दूसरे दिन इंदौर के मुकाबले ज्यादा मरीज सामने आए। 24 घंटे के अंदर 1,669 नए केस आए और 6 लोगों की मौत हुई। हालांकि श्मशान घाटों पर 118 शव पहुंचे थे, जिनका कोरोना प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कार किया गया। कोरोना की दूसरी लहर से भोपाल में हालात ज्यादा खराब हैं। सरकारी आंकड़ों में सिंतबर की तुलना में यहां मौतें कम दर्ज हैं, लेकिन संक्रमण की रफ्तार पहली लहर की तुलना में 6 गुना ज्यादा है। सितंबर के 15 दिनों में भोपाल में 2,788 संक्रमित मिले थे, लेकिन अप्रैल में अब तक 14,413 पॉजिटिव मिल चुके हैं।

इंदौर में कोरोना की स्थिति जस की तस बनी हुई है। यहां 24 घंटे में 1,656 नए केस आए, जबकि 7 लोगों की जान गई। एक्टिव केस 10 हजार से ज्यादा हैं। यहां अब तक कुल 87,625 संक्रमित मिल चुके हैं और 1,040 लोगों की मौत हुई है। संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है। जिले की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में इस पर चर्चा हुई है। कमेटी के सदस्यों के मुताबिक जनता की तरफ से लॉकडाउन बढ़ाने का फीडबैक आया है। अभी लॉकडाउन 19 अप्रैल तक है।

ग्वालियर: एक दिन में 1,000 से ज्यादा संक्रमित मिले
ग्वालियर में 24 घंटे में 4,126 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई है, इनमें से 1,029 संक्रमित निकले हैं। यह आंकड़ा अब तक का सबसे बड़ा है। 5 संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें से 2 की उम्र 25 से 30 साल थी। ग्वालियर में एक्टिव केस बढ़कर 5,130 हो गए हैं। शुक्रवार को 60 से ज्यादा जगहों पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए। अब तक कुल 25 हजार संक्रमित मिल चुकेे हैं। लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने शाम को दूध, सब्जी लेने के लिए निकलने की छूट भी खत्म कर दी। सुबह भी 10 बजे तक की छूट को घटाकर 9 बजे तक कर दिया गया है।

जबलपुर: एक्टिव केस 5,000 पार, 430 बेड बढ़ाए जाएंगे
लॉकडाउन को एक सप्ताह होने जा रहा है, लेकिन कोरोना की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। जबलपुर में 798 नए संक्रमित मिले हैं, 7 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 2,812 सैंपल की जांच की गई थी। यहां संक्रमण दर 28% से ज्यादा है। एक्टिव केस 5,102 हो गए हैं। प्रशासन के मुताबिक जिले में कुल बेडों की संख्या 2,200 है। 3,500 से ज्यादा लोग होम आइसोलेट हैं। रिकवरी रेट 82.41% पर पहुंच गया है। 17 अप्रैल से 22 अप्रैल तक जिले के ग्रामीण इलाकों में भी लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी किया है। अभी शहरी क्षेत्र में ही लॉकडाउन था। प्रशासन ने 430 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था के लिए चार जगह तय की हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!