कानपुर में STF ने 3 दवा तस्करों को किया गिरफ्तार

लखनऊ |

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और कानपुर पुलिस ने एक साझा अभियान में बृहस्पतिवार को कोविड-19 संक्रमण के जीवन रक्षक इंजेक्शन रेमडेसिविर को निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचने के आरोप में दो चिकित्‍सा प्रतिनिधियों समेत तीन दवा तस्करों को गिरफ्तार किया। एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक आरोपियों के कब्‍जे से इंजेक्शन रेमडेसिविर की 265 शीशियां बरामद की गई हैं। एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि सैन्य खुफिया विभाग, लखनऊ से यह जानकारी मिली थी कि कोविड-19 महामारी में जीवन रक्षक कोविफार इंजेक्‍शन (रेमडेसिविर) की स्थानीय बाजारों में लगातार कमी के कारण दवा तस्कर इसे निर्धारित मूल्य से काफी ऊंचे दाम पर बेच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि खुफिया सूचना को अधीनस्थों के साथ साझा किया गया और इसके बाद कार्रवाई हुई। अभिसूचना संकलन के दौरान एसटीएफ, कानपुर इकाई के निरीक्षक लान सिंह को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि रेमडेसिविर इंजेक्‍शन ऊंचे दामों पर बेचने के लिए बृहस्पतिवार को किदवई नगर चौराहे पर थोक में किसी को देने आने वाले है। इस सूचना के आधार पर बाबूपुरवा पुलिस की मदद से एसटीएफ टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 265 रेमडेसिविर इंजेक्शन की शीशियां बरामद कीं। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के न्‍यू बस्ती खाड़ेपुर निवासी मोहन सोनी और कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के सूरजपुर निवासी प्रशांत शुक्‍ला तथा हरियाणा के यमुनानगर निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई।

एसटीएफ के अनुसार मोहन कुमार और प्रशांत शुक्‍ला चिकित्सा प्रतिनिधि (एमआर) हैं। कानपुर की पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवीना त्यागी ने बताया कि बरामद इंजेक्‍शन पर बैच नंबर या अन्‍य संबंधित जानकारी अंकित नहीं है। त्यागी के मुताबिक गिरफ्तार लोगों के मोबाइल फोन जब्त कर लिये गये हैं। डीसीपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ बाबूपुरवा थाने में मामला दर्ज किया गया है। एसटीएफ के अनुसार पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि इंजेक्शन की कीमत 5400 रुपये है जिसकी बाजार में काफी कमी है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में रेमडेसिविर की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गुजरात से रेमडेसिविर की 25000 शीशी मंगवायीं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया था कि हर जिले में रेमडेसिविर, आईवरमेक्टिन, पैरासिटामॉल, डॉक्सीसाइक्लिन, एजीथ्रोमाइसिन, विटामिन सी, जिंक टैबलेट, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन डी3 की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। एक अधिकारी ने बताया कि इस वक्त रेमडेसिविर इंजेक्शन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है और इसे गंभीर मरीजों को दिया जा रहा है। केन्द्र सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शन और रेमडेसिविर एक्टिव फार्मास्यूटिक इंग्रीडियेंट्स के निर्यात पर पाबंदी लगा दी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!