बंद स्कूलों ने ​नए सत्र में मांगी पूरी फीस

जबलपुर ।

कोरोना संक्रमण के बावजूद स्कूल फीस को लेकर कोई रियायत देने के मूड में नहीं है। अभिभावकों को स्कूल की तरफ से संदेश भेजकर उन्हें पूरी ​फीस जमा करने कह रहे हैं। याद रहे कि पिछले शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों से शिक्षण शुल्क लेने की छूट दी थी। इसके अलावा किसी अन्य शुल्क को लेने पर पाबंदी थी। नए सत्र के लिए अभी विभाग से किसी तरह की गाइडलाइन जारी नहीं हुई है ऐसे में स्कूल पूरी फीस के लिए दबाव बनाने लगे हैं।

अभी बंद हैं स्कूल : ज्ञात हो कि मार्च 2020 से अभी तक प्राथमिक और माध्यमिक शालाएं बंद है। पढ़ाई पूरी तरह से आनलाइन हो रही है। विद्यार्थी घर से कक्षाएं ले रहे हैं। ऐसे में स्कूलों का पूरी फीस लेना अभिभावकों को न्याय संगत नहीं लग रहा है।

पूरी फीस दें : क्राइस्ट चर्च गर्ल्स स्कूल प्रबंधन से विद्यार्थियों के अभिभावकों को संदेश भेजा है जिसमें शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए पूरी फीस जमा करने को कहा है। इसमें ट्यूशन फीस, मैनेजमेंट, कम्प्यूटर और अन्य शुल्क शामिल है। सवाल ये है कि जब पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधि बंद है तो फिर अन्य तरह के शुल्क क्यों लिए जा रहे हैं। इधर कोरोना में लगे लाकडाउन की वजह से पहले ही कामकाज बंद पड़ा है ऐसे में अभिभावकों पर पूरी फीस का बोझ कितना सही है। हालांकि अधिकांश अभिभावक फिलहाल शुल्क नहीं जमा कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि शासन से इस संबंध में जल्द कोई राहतकारी आदेश जारी होगा।

फीस को लेकर शिकायत : कई स्कूलों ने फीस में इजाफा भी किया है। इस संबंध में अभी तक जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से कोई शिकायत प्रकोष्ठ का गठन नहीं किया गया है। हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने कहा कि यदि कोई फीस को लेकर अभिभावकों को समस्या है तो वे इसकी शिकायत कर सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!