पूर्व सीबीआइ चीफ रंजीत सिन्हा का निधन

नई दिल्ली ।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो(सीबीआइ) के पूर्व चीफ रहे रंजीत सिन्हा का आज निधन हो गया है। 1974 बैच के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी रंजीत सिन्हा का आज सुबह लगभग 4.30 बजे दिल्ली में देहांत हो गया। रंजीत सिन्हा सीबीआई के महानिदेशक और डीजी आईटीबीपी सहित विभिन्न वरिष्ठ पदों पर रहे थे।

रंजीत सिंह 1974 बैच के आईपीएस अफ़सर और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के महानिदेशक रहे हैं। सीबीआई के महानिदेशक का पद संभालने से पूर्व वह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के निदशक थे। 22 नवम्बर 2012 को उन्हें अगले दो सालों के लिए सीबीआई के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। इससे पहले सिंह रेलवे सुरक्षा बल का नेतृत्व और पटना और दिल्ली सीबीआई में वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके थे।

विवादों से रहा नाता

अपने प्रोफेशनल करियर में रंजीत सिन्हा ने सीबीआई डायरेक्टर, आईटीबीपी डीजी जैसे कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली थी। रंजीत सिन्हा पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे थे। सीबीआई ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में केस भी दर्ज किया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने सीबीआई डायरेक्टर के पद पर रहते हुए कोयला आवंटन घोटाले की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की थी। 1974 बैच के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी सिन्हा की संदिग्ध भूमिका की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया था। इस आदेश के तीन महीने बाद सीबीआई ने सिन्हा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

आईपीएस अधिकारी रंजीत सिन्हा साल 2012 से 2014 के बीच दो साल के लिए सीबीआई के निदेशक रहे। सीबीआई निदेशक रहते हुए अपने आवास पर कोयला आवंटन के कुछ आरोपियों से कथित मुलाकात से पैदा हुए विवाद के बाद रंजीत सिन्हा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 2017 में सीबीआई ने रंजीत सिन्हा के खिलाफ कोयला घोटाला मामले में एफआइआर दर्ज की थी। उन पर आरोप लगे थे कि बतौर सीबीआइ प्रमुख उन्होंने कोयला घोटाला जांच को प्रभावित करने की कोशिश की थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!