महाकुंभ के समापन की घोषणा और कोरोना के डर से नई पाबंदियां

आज के दिन की शुरुआत कई पाबंदियों के साथ हुई। कोरोना संकट को देखते हुए दिल्ली समेत कई राज्य में कर्फ्यू समेत अन्य पाबंदियां आज से लागू हो गई हैं। वहीं आज कर्नाटक के CM येदियुरप्पा ने भी आपातकालीन बैठक है, जिसमें कई अहम फैसले लिए जाएंगे। इस सब के अलावा आज मालदीव के विदेश मंत्री और भारतीय विदेश मंत्री के बीच दिल्ली में अहम मुलाकात होगी। वहीं कोरोना के चलते हरिद्वार महाकुंभ के समापन की भी घोषणा हो गई है। इसी तरह की बड़ी और जरुरी खबरें हम आप तक पहुचांते रहेंगं, जिस पर देश की नजर बनी हुई है।

17 अप्रैल को कुंभ मेला समापन की घोषणा
हरिद्वार में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रसार के चलते पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने 17 अप्रैल को कुंभ मेला समापन की घोषणा कर दी है। अखाड़े के कुंभ मेला प्रभारी एवं सचिव महंत रविंद्रपुरी ने कहा कि कोरोना का प्रसार तेज हो गया है। साधु संत और श्रद्धालु इसकी चपेट में आने लगे हैं। निरंजनी अखाड़े के साधु संतों की छावनियां 17 अप्रैल को खाली कर दी जाएंगी। बाकी अखाड़ों को भी एहतियातन कदम उठाते हुए कोविड से बचाव के प्रति ध्यान देना चाहिए।

दिल्ली में ​वीकेंड कर्फ्यू
दिल्ली में कोरोना की रफ्तार को कम करने के लिए आज से वीकेंड कर्फ्यू समेत कई अन्य पाबंदियां लागू हो गई हैं। नए पाबंदी के तहत मॉल, जिम, स्पा और सभागार बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद कजेरीवाल ने इस बात की घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि रेस्टोरेंट के भीतर बैठकर खाना खाने की अनुमति नहीं होगी और सिनेमाघर में भी केवल 30 प्रतिशत दर्शक ही जा सकेंगे।

राजस्थान में भी आज शाम से कर्फ्यू
राजस्थान में भी शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक राज्य में कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिये कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कल शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक प्रदेश में कर्फ्यू रहेगा। आप सभी से अपील है कि कर्फ्यू के दौरान सरकार का सहयोग करें और कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करें। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू के दौरान पहले से चल रहे नाइट कर्फ्यू में छूट की श्रेणी वाली सेवाओं में फल-सब्जी, दूध, एलपीजी और बैंकिग सेवाओं को भी शामिल किया गया है।”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!