मध्यप्रदेश में अब तक 69 लाख 69 हजार 138 नागरिकों का हुआ वैक्सीनेशन

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 11 से 14 अप्रैल तक चले टीका उत्सव के दौरान जिस उत्साह और उमंग के साथ मध्यप्रदेश के नागरिकों ने टीकाकरण कराया है, वह दर्शाता है कि नागरिक कोरोना संक्रमण को खत्म करने के संकल्प में राज्य सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। अभी टीका उत्सव अभियान समाप्त हुआ है, लेकिन टीकाकरण का कार्य सुचारु रूप से जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि जो पात्र हैं, वह स्वयं टीकाकरण अवश्य करायें और अपने स्वजनों के अलावा आसपास के लोगों को भी टीकाकरण के लिये प्रेरित करें। देश-प्रदेश को संकट से उबारना हम सबकी जिम्मेदारी है। सभी नागरिक मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं बार-बार हाथ धोने को आदत बना लें। इन सावधानियों को लगातार अपनाना आवश्यक है। यह संकल्प ही कोरोना को परास्त करने का सबसे कारगर अस्त्र है।

रिकार्ड वैक्सीनेशन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर प्रदेश में 11 से 14 अप्रैल तक मनाये गये टीका उत्सव में 14 लाख 79 हजार 947 नागरिकों का रिकार्ड वैक्सीनेशन हुआ। टीका उत्सव के पहले दिन 11 अप्रैल को 3 लाख 80 हजार 483 नागरिकों ने, दूसरे दिन 12 अप्रैल को 4 लाख 29 हजार 470 नागरिकों ने, तीसरे दिन 13 अप्रैल को 3 लाख 32 हजार 5 नागरिकों ने और चौथे दिन 14 अप्रैल को 3 लाख 37 हजार 989 नागरिकों ने वैक्सीनेशन करवाया। टीका उत्सव दिवसों को मिलाकर अब तक प्रदेश में 69 लाख 69 हजार 138 नागरिकों का टीकाकरण हो चुका है।

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!