केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव हो गए. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है. जावड़ेकर ने अपील की है, ‘जो भी लोग 2-3 दिनों में मेरे संपर्क में आए हों वो अपना कोविड टेस्ट करवा लें.’ इससे पहले भी केंद्र सरकार के कई मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. आज ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी जानकारी दी है कि वो कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं.इसके अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस वक्त कोरोना पॉजिटिव हैं. वो होम आइसोलेशन में रहते हुए प्रशासन की सभी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं. बता दें कि पिछले 24 घंटे के अंदर देश में रिकॉर्ड 2 लाख 17 हजार 353 लोग संक्रमित पाए गए. पिछले साल कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में मिले संक्रमितों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है. बीते दिन 1लाख 18 हजार 302 लोग ठीक भी हुए, जबकि 1185 मरीजों ने दम तोड़ दिया. गुरुवार को देश में सबसे ज्यादा 61 हजार 695 नए मरीजों की पहचान महाराष्ट्र में हुई. दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश रहा, जहां 22 हजार 339 लोग संक्रमित पाए गए. दिल्ली में बीते दिन 16 हजार 699, छत्तीसगढ़ में 15 हजार 256, कर्नाटक में 14 हजार 738 और मध्य प्रदेश में 10 हजार 166 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

एक्टिव केस की संख्या भी 15 लाख के पार
भारत में एक्टिव केस की संख्या भी 15 लाख के पार हो गई है. अब यहां 15 लाख 63 हजार 588 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है. आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना से 1 करोड़ 42 लाख 91 हजार 917 लोग संक्रमित हो चुके हैं. अब तक 1 करोड़ 25 लाख 47 हजार 866 लोग इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक 1 लाख 74 हजार 308 लाख लोगों की जान जा चुकी है.
 
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!