प्रत्येक जिले में शुरू होगा कोविड केयर सेंटर – मंत्री सारंग

कोरोना संक्रमण की चुनौती का सामना करने राज्य सरकार पूरी तत्परता के साथ कटिबद्ध, कोरोना संकट से निपटने के लिये जिलों को 104 करोड़ रुपये आवंटित


इंदौर  |

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चुनौती का सामना करने के लिये सरकार पूरी तत्परता के साथ कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। प्रत्येक जिले में कोविड केयर सेंटर शुरू किये जा रहे हैं। कोरोना संकट से निपटने के लिये जिलों को 104 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं। इस राशि से जिला कलेक्टर तात्कालिक रूप से कोरोना संकट से निपटने के लिये जरूरी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करेंगे।
प्रदेश में कोरोना की स्थिति और व्यवस्थाओं के संबंध में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने आज मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए उक्त जानकारी दी। मंत्री सारंग ने बताया कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति और उपचार सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं। उनके द्वारा जिला क्रायसिस मैनेजमेंट ग्रुप से भी निरंतर संवाद किया जा रहा है। क्रायसिस मैनेजमेंट ग्रुप से प्राप्त सुझावों पर अमल की कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने आज मंत्रि-परिषद के सदस्यों के साथ बैठक लेकर यह निर्णय लिया है कि जिलों की स्थिति के अनुसार जिले में ही निर्णय लिये जायें।
मंत्री सारंग ने बताया कि जिलों में कोरोना की स्थिति और व्यवस्थाओं के लिये मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्रियों को जिले के प्रभार सौंपे हैं। राज्य सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ जनता को सभी व्यवस्थाओं के संबंध में बताना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में बिस्तरों के साथ जरूरी व्यवस्थाएँ भी उपलब्ध हैं। अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ने मीडिया प्रतिनिधियों को कोरोना की स्थिति, व्यवस्थाओं और जन-जागरूकता के लिये चलाये जा रहे अभियान की जानकारी का प्रजेन्टेशन दिया। अपर मुख्य सचिव, गृह ने प्रदेश में लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू के संबंध में जानकारी दी। आयुक्त, स्वास्थ्य संजय गोयल भी उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!