24 घंटों में 1,45,384 नए केस, 794 की मौत

देश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 1,45,384 नए केस सामने आए हैं। हालांकि इस दौरान 77,567 मरीज इस महामारी को मात देने में कामयाब भी रहे, लेकिन मृतकों का आंकड़ा 794 जा पहुंचा है। इस तरह देश में अब रोज नए मरीजों का आंकड़ा डेढ़ लाख के करीब पहुंच रहा है जो महामारी सामने आने के बाद का सबसे अधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 1,32,05,926 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं। 1,19,90,859 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,68,436 मरीज जान गंवा चुके हैं। इस बीच दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भी भारत में जारी है। देश में अब तक 9,80,75,160 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

इस बीच, शुक्रवार शाम से विभिन्न प्रदेशों में लॉकडाउन लग गया। इनमें मुंबई के साथ ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के शहर में शामिल है। शनिवार सुबह मुंबई को बिल्कुल उलट तस्वीरें सामने आईं। दिन में भागती, रात में जागती यह नगरी बिल्कुल सुनसान पड़ी है। देखिए फोटो वीडियो

महाराष्ट्र में दो से तीन हफ्ते के लिए लग सकता है लॉकडाउन: महाराष्ट्र में दो से तीन हफ्ते के लिए संपूर्ण लॉकडाउन की आशंका बढ़ गई है। कोरोना संक्रमण के तेजी से खराब होते हालात को काबू में करने के लिए सरकार ने पहले ही वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसे कदम उठाए हैं। कोरोना के गंभीर होती स्थिति पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए राज्य में दो से तीन हफ्ते के संपूर्ण लॉकडाउन की जरूरत है। हालांकि, वह तत्काल इसके पक्ष में नहीं हैं, लेकिन अगर दवा की कमी होती है और सरकार बढ़ते मामलों को रोक पाने में नाकाम रहती है तो लॉकडाउन लगाना होगा। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदमों से हालात सुधरेंगे।

वैक्सीन की कमी से रुका टीकाकरण: बृहन्मुंबई नगरपालिका परिषद (बीएमसी) के सूत्रों ने बताया कि मुंबई में 120 में से 75 टीकाकरण केंद्रों ने शुक्रवार सुबह वैक्सीन की कमी के चलते टीका लगाना बंद कर दिया। इनमें बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स स्थित केंद्र भी शामिल है। इस बीच, बीएमसी के कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी मंगला गोमारे ने कहा कि महानगर को जल्द ही वैक्सीन की 1.80 लाख डोज मिलने की उम्मीद है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!